बिजनौर : बीएएमएस की छात्रा ने पंखे से लटककर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिजनौर, अमृत विचार। बिजनौर में मेडिकल कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में पंखे से लटककर आत्‍महत्‍या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक टीम मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। बताते हैं कि छात्रा एक निजी कॉलेज से बीएएमएस की पढ़ाई कर रही थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। …

बिजनौर, अमृत विचार। बिजनौर में मेडिकल कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में पंखे से लटककर आत्‍महत्‍या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक टीम मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। बताते हैं कि छात्रा एक निजी कॉलेज से बीएएमएस की पढ़ाई कर रही थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

जानकारी के अनुसार, 22 साल की छात्रा सुरभि त्यागी पुत्री संजीव त्यागी ग्राम इस्माईलपुर थाना शिवालाकलां की रहने वाली थी। वह बिजनौर के विवेक कॉलेज में बीएएमएस सेकेंड ईयर की छात्रा थी। वह नई बस्ती स्थित मधुबन चौधरी गर्ल्स हॉस्टल में रहती थी। सोमवार देर रात उसका शव पंखे से लटका  मिला।

संबंधित समाचार