रिलेशनशिप में Age Gap को लेकर ट्रोल करने वालों को अर्जुन कपूर ने दिया मुंहतोड़ जवाब

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर ने जबसे अपने और एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के रिश्ते पर मौहर लगाई है तबसे उनका रिश्ता ट्रोलर्स के निशाने पर आ गया है। दोनों ही अपने रिश्ते को लेकर कभी भी शर्माते नहीं हैं और इंस्टाग्राम पर अपनी रोमांटिक तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं। वहीं कुछ ऐसे भी लोग …

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर ने जबसे अपने और एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के रिश्ते पर मौहर लगाई है तबसे उनका रिश्ता ट्रोलर्स के निशाने पर आ गया है। दोनों ही अपने रिश्ते को लेकर कभी भी शर्माते नहीं हैं और इंस्टाग्राम पर अपनी रोमांटिक तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं। वहीं कुछ ऐसे भी लोग है जो अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) मलाइका अरोड़ा (Malika Arora) की जोड़ी को उनके उम्र के हिसाब से देखते हैं और कई मौको पर उन्हें इसी वजह से ट्रोल करते हैं।

मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर से उम्र में 12 साल बड़ी हैं और साथ ही वो तलाकशुदा है और एक बच्चे की मां भी हैं। ऐसे में उनका रिश्ता ट्रोलर्स के निशाने पर रहता है। इसी बीच अब अर्जुन कपूर ने अपने इस रिश्ते पर खुलकर बात की है और बताया कि वो ट्रोलर को कैसे संभलाते हैं।

अर्जुन ने मलाइका और अपने बीच उम्र के फासले पर बात करते हुए कहा कि हम कितनी ही तरक्की क्यों न कर लें, लेकिन कुछ चीजें आज भी बदली नहीं हैं। इस समाज में लड़का, लड़की से चाहे कितना ही बड़ा हो दुनिया को दिक्कत नहीं होगी, पर अगर कोई लड़की उम्र में लड़के से बड़ी है, तो समाज को मिर्ची लग जाती है’। मीडिया ही लोगों के कमेंट्स को देखती है, उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। ये वही लोग हैं, जो मिलने पर सेल्फी लेने के लिए मरे जाते हैं।

पढ़ें- शादी के बंधन में बंधने वाले हैं फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर, जानें कैसे होगी ग्रैंड वेडिंग…

संबंधित समाचार