मुरादाबाद : रामगंगा विहार में युवक का शव मिलने से सनसनी

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। सिविल लाइंस के रामगंगा विहार में मंगलवार सुबह एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। युवक के सिर से खून बह रहा था। पुलिस के मुताबिक, मंगलवार सुबह छह बजे लोग अपने …

मुरादाबाद, अमृत विचार। सिविल लाइंस के रामगंगा विहार में मंगलवार सुबह एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। युवक के सिर से खून बह रहा था।

पुलिस के मुताबिक, मंगलवार सुबह छह बजे लोग अपने अपने घरों से बाहर आए तो उन्होंने पार्क के पास एक युवक को औंधे मुंह पड़ा देखा। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। खबर मिलने पर सिविल लाइंस सीओ सागर जैन और सिविल लाइंस प्रभारी आरपी सिंह मौके पर पहुंचे और शव कब्जे में ले लिया। युवक के सिर में चोट का निशान था।

थाना प्रभारी आरपी सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। मृतक की पहचान 23 वर्षीय गौरव निवासी हकला सब्जी मंडी के रूप में हुई। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के भाई रिंकू ने बताया कि को रविवार की सुबह छह बजे हॉस्टल में खाना बनाने जाने को बोलकर घर से निकला था आज सुबह आठ बजे पुलिस ने उसका शव मिलने की सूचना हमें दी। उसने बताया कि गौरव सुल्फा पीने का शौकीन था। पुलिस को भी गौरव की जेब से नशे का सामान मिला है।

संबंधित समाचार