यूपी में फिर हुए तबादले, 4 आईपीएस अफसरों का किया गया स्थानांतरण, देखें सूची
लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव होने में अब कुछ ही समय बचा है। ऐसे में राज्य की सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर करने के लिए योगी सरकार ने एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। सोमवार देर रात शासन ने 4 आईपीएस अफसरों का तबादला किया है। इसकी सूची भी जारी कर दी गयी हैं। …
लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव होने में अब कुछ ही समय बचा है। ऐसे में राज्य की सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर करने के लिए योगी सरकार ने एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। सोमवार देर रात शासन ने 4 आईपीएस अफसरों का तबादला किया है। इसकी सूची भी जारी कर दी गयी हैं। आईपीएस अजय कुमार को एसएसपी प्रयागराज, आईपीएस सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी को पुलिस मुख्यालय, आईपीएस राजेश द्विवेदी को SP हरदोई और आईपीएस ओम प्रकाश सिंह को SP अभिसूचना बनाया गया है।
जल्द ही बड़े पैमाने पर हो सकते हैं ट्रांसफर
यूपी शासन की ओर से जारी सूची के अनुसार हरदोई के SP अजय कुमार, प्रयागराज के चार्ज पर रहे सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक अधिसूचना राजेश द्विवेदी और पुलिस उपायुक्त लखनऊ का तबादला किया गया है। इन सभी आईपीएस अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपनी नवीन तैनाती पर कार्यभार संभालने के आदेश दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि एक जिले में 3-4 वर्ष पूरा कर चुके और अफ़सर जल्द ही हटाए जा सकते हैं । विधानसभा चुनाव निष्पक्ष कराने और आदर्श आचार संहिता का पालन कराने को लेकर तबादले किये जायेंगे।
बीते दिनों 7 आईपीएस अफसरों का तबादला किया था। आईपीएस रुचिता चौधरी को पुलिस उपायुक्त लखनऊ से एसपी महिला सुरक्षा, अपर्णा गौतम को पुलिस अधीक्षक मुख्यालय से पुलिस उपायुक्त लखनऊ, मोहम्मद नेजाम हसन को एसपी पुलिस मुख्यालय, अष्टभुजा सिंह को एसपी ट्रैफिक डायरेक्टरेट,आकाश कुलहरि को पुलिस उप महानिरीक्षक फायर सर्विस लखनऊ, सुरेश राव आनंद कुलकर्णी को प्रभारी अपर पुलिस आयुक्त कानपुर नगर और मुनिराज जी को पुलिस अधीक्षक अभिसूचना मुख्यालय लखनऊ बनाया गया था।
यह भी पढ़ें:-कोविड के मामलों के कारण ऑस्ट्रेलिया की घरेलू लीग प्रभावित, कई मैचों के कार्यक्रम में हुआ बदलाव
