हरदोई: एंटी करप्शन टीम ने पूर्ति निरीक्षक को रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते हुए पूर्ति निरीक्षक को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। बताते चलें कि संडीला के पूर्ति निरीक्षक अमित चौधरी पर रिश्वत लेने की बहुत शिकायतें की गई थी। इसके बाद भी वह खुलेआम कोटेदारों से धन वसूली करते थे। इसी कड़ी में  मंगलवार की दोपहर पूर्ति निरीक्षक कार्यालय में …

हरदोई। एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते हुए पूर्ति निरीक्षक को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। बताते चलें कि संडीला के पूर्ति निरीक्षक अमित चौधरी पर रिश्वत लेने की बहुत शिकायतें की गई थी। इसके बाद भी वह खुलेआम कोटेदारों से धन वसूली करते थे। इसी कड़ी में  मंगलवार की दोपहर पूर्ति निरीक्षक कार्यालय में ही एंटी करप्शन टीम ने उनको दस हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों धर लिया।

बता दें कि अमित चौधरी करप्शन को लेकर लगातार चर्चा में रहे हैं। वैसे भी पूर्ति विभाग हमेशा धन उगाही के लिए मशहूर रहा है। इसी विभाग में तैनात एक स्टेनो काफी समय तक निलंबित रहे हैं। पूर्ति विभाग वर्षों से अवैध वसूली का अड्डा बना हुआ है। तमाम शिकायतों के बावजूद रिश्वत लेने वाले इन लोगों पर कोई कार्यवाही ना होने से इनके हौसले दिन-ब-दिन बुलंद होते जाते हैं। रिश्वतखोर पूर्ति निरीक्षक के पकड़े जाने से अन्य विभागों के रिस्वत खोरो में भी हड़कंप की स्थिति मची हुई है।

बताते चलें जिले के बेसिक शिक्षा विभाग, परिवहन विभाग, राजस्व विभाग सहित तमाम विभाग ऐसे हैं जहां पर बिना पैसे पत्ता नहीं हिलता है सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार बेसिक शिक्षा विभाग व परिवहन कार्यालय में व्याप्त है। तमाम शिकायतों के बावजूद इन दोनों कार्यालयों में भ्रष्टाचार रुकने का नाम नहीं ले रहा है। पूर्ति विभाग भी इसी श्रेणी में आता है यही वजह रही कि एंटी करप्शन टीम ने यहां छापा मार कर आरोपी पूर्ति निरीक्षक को रंगे हाथों पकड़ लिया।

यह भी पढ़ें:-Ranji Trophy 2022 : रणजी ट्रॉफी टीम में शामिल हुए बंगाल के खेल मंत्री, पिछले साल टीएमसी से जीता था चुनाव

संबंधित समाचार