लखीमपुर खीरी: अपमिश्रित शराब बनाते समय हिस्ट्रशीटर गिरफ्तार, तीन साथी फरार
लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। थाना फरधान पुलिस ने अपमिश्रित शराब बनाते हुए एक हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से 15 लीटर अपमिश्रित शराब, यूरिया और शराब बनाने के उपकरण बरामद करने का दावा किया है। सीओ सिटी अरविंद कुमार वर्मा ने बताया कि एसपी संजीव सुमन के आदेश पर जिले में अवैध …
लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। थाना फरधान पुलिस ने अपमिश्रित शराब बनाते हुए एक हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से 15 लीटर अपमिश्रित शराब, यूरिया और शराब बनाने के उपकरण बरामद करने का दावा किया है। सीओ सिटी अरविंद कुमार वर्मा ने बताया कि एसपी संजीव सुमन के आदेश पर जिले में अवैध शराब की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया गया था।
अभियान के दौरान मुखबिर की सूछना पर थाना फरधान पुलिस ने उल्ल नदी के किनारे ग्राम सासिया कालोनी नकहा पिपरी में छापा मारा और वैध रूप से अपमिश्रित शराब बनाते हुए शातिर अपराधी हिस्ट्रीशीटर जितेन्द्र उर्फ साधू पुत्र ओमप्रकाश को गिरफ्तार कर लिया। उसके तीन अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग निकले।
मौके से भागे आरोपियों की पहचान विशान्त पुत्र हरीप्रकाशए नरेन्द्र उर्फ बिच्छू पुत्र मंहगेराम व शक्ति पुत्र चन्द्रपाल के रूप में हुी है। गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर के कब्जे से 15 लीटर अवैध अपमिश्रित शराबए यूरियाए लहन व अन्य उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस ने अभियोग दर्ज कर गिरफ्तार आरोपी का चालान कर कोर्ट में पेश कियाए जहां से अदालत ने उसे जेल भेज दिया है। सभी आरोपी ग्राम नकहापिपरी के निवासी हैं।
ये भी पढ़े-
