अब बल्ब रखेगा आपकी नींद और हार्ट रेट हिसाब, जानें कब होगा लॉन्च

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

घर में लगने वाला बल्ब अब तक रोशनी और म्यूजिक सुनने के काम आता था लेकिन अब स्मार्ट बल्ब आपकी सेहत का भी ध्यान रखेगा।लास वेगास में CES 2022 के दौरान लाइटिंग कंपनी सेंगल्ड कई नए होमकिट-कॉम्पैटिबल लाइटिंग प्रोडक्ट्स को लॉन्च करने का प्लान बनाया है। सेंगल्ड के प्रोडक्ट इनोवेशन डायरेक्टर केनेथ कैंप का कहना …

घर में लगने वाला बल्ब अब तक रोशनी और म्यूजिक सुनने के काम आता था लेकिन अब स्मार्ट बल्ब आपकी सेहत का भी ध्यान रखेगा।लास वेगास में CES 2022 के दौरान लाइटिंग कंपनी सेंगल्ड कई नए होमकिट-कॉम्पैटिबल लाइटिंग प्रोडक्ट्स को लॉन्च करने का प्लान बनाया है। सेंगल्ड के प्रोडक्ट इनोवेशन डायरेक्टर केनेथ कैंप का कहना है कि यह 2022 की चौथी तिमाही में लॉन्च होगा।

स्मार्ट हेल्थ मॉनिटरिंग बल्ब, वाई-फाई वीडियो-सिंक टीवी लाइट स्ट्रिप्स, वाई-फाई आउटडोर स्ट्रिंग लाइट्स और एक वाई-फाई पोर्टेबल लैंप शामिल हैं। ये बल्ब अभी भी डेवलपमेंट के शुरुआती फेज में है।

बल्ब के बेनिफिट्स में नींद की मॉनिटरिंग, कुछ बायोमेट्रिक मेजरमेंट जैसे हार्ट रेट और शरीर का टेम्प्रेचर और दूसरे जरूरी सिग्नल शामिल हैं. बल्ब यह भी पता कर सकता है कि क्या कोई गिर गया है, हालांकि यह देखा जाना बाकी है कि क्या यह एपल वॉचेस की तरह इमरजेंसी नंबर्स पर कॉल कर सकता है या नहीं।

ब्लूटूथ मेश नेटवर्क के माध्यम से जुड़े कई बल्ब एक वर्चुअल मैप बनाने के लिए एक साथ काम करते हैं जो ह्यूमन बिहेवियर का पता लगाने और यह तय करने में मदद कर सकता है कि कोई गिर गया है या नहीं और किसी को मदद के लिए भेजा जाए. इसके वाई-फाई/ब्लूटूथ मेश डुअल चिप के साथ, किसी हब की जरूरत नहीं है।

आउटडोर एंटरटेनमेंट लाइटिंग की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए, सेंगल्ड एक नया वाई-फाई आउटडोर स्ट्रिंग लाइट पेश करेगा. इसे घर के बाहर मौजूद आंगन, बगीचों और दूसरी जगहों के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। प्रोडक्ट 48-फीट लंबा है और हर एक बल्ब को लाखों कॉम्बीनेशन्स से अलग रंग में कस्टमाइज किया जा सकता है ताकि सही मूड सेट करने में मदद मिल सके।

ये भी पढ़े-

New Year 2022: नए साल में ये खास स्मार्टफोन होंगे लॉन्च, इनके फीचर्स किसी से कम नहीं

संबंधित समाचार