मोदी झूठ बोलते हैं, मुस्लिम महिलाओं को नहीं मानते बहन : ओवैसी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। चुनावी मौसम में राजनीतिक पारा हाई होता जा रहा है। राजनीतिक पार्टियों के बड़े नेता रैलियों में भाषण के जरिये वोटरों को लुभाने के प्रयास कर रही हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को जनपद की कुंदरकी विधानसभा में आल इंडिया मजलिस-ए- इत्तेहदुल मुस्लेमीन द्वारा जनसभा का आयोजन किया गया। जिसमें पूर्व ब्लाक प्रमुख …

मुरादाबाद,अमृत विचार। चुनावी मौसम में राजनीतिक पारा हाई होता जा रहा है। राजनीतिक पार्टियों के बड़े नेता रैलियों में भाषण के जरिये वोटरों को लुभाने के प्रयास कर रही हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को जनपद की कुंदरकी विधानसभा में आल इंडिया मजलिस-ए- इत्तेहदुल मुस्लेमीन द्वारा जनसभा का आयोजन किया गया। जिसमें पूर्व ब्लाक प्रमुख हाफिज वारिस ने अपने समर्थकों के साथ एआईएमआईएम का दामन थामा।

जनसभा के मुख्य अतिथि एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष व हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी रहे। जनसभा को संबोधित करते हुए ओवैसी ने कहा कि उत्तराखंड में हुई धर्म संसद में मुसलमानों को खत्म करनेकी बात कही गई, लेकिन ऐसी बात करने वालों पर न कोई कार्रवाई हुई और न ही उनकी गिरफ्तारी हुई। अभी कोई योगी बाबा, अमित शाह व नरेंद्र मोदी के बारे में कुछ लिख दे तो उसे पुलिस पकड़कर ले जायेगी।

भाजपा कहती है इस्लाम में मुस्लिम महिलाओं का सम्मान नहीं होता। जबकि भाजपा की सरकार में मुस्लिम महिलाएं साल की पहली तारीख को उठकर देखती है तो उनको बेचा जा रहा था। जिसमें नजीब की मां की भी तस्वीर लगा दी गई। ओवैसी ने कहा मोदी झूठ बातले हैं कि मुस्लिम महिलाओं को वह बहन मानते है। ओवैसी ने कहा कि मेरी मुस्लिम बच्चियों की इज्जत नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर इस्लाम में मुस्लिम महिलाओं का सम्मान नहीं है तो फिर दुनिया का सबसे पहले विश्वविद्यालय मुस्लिम महिला ने बनाया, जिसका नाम फातिमा था। इस्लाम में सबसे पहले शहादत महिला ने ही दी, जिसका नाम सुमय्या था। हमारी बहनों ने सीएए व एनआरसी को रोका। ओवैसी ने यह भी कहा कि राजनीतिक पार्टियां कहती है कि मैं भड़काऊ भाषण देता हूं, मैं भड़काऊ भाषण नहीं, मैं जिंदा होने का सबूत देता हूं।

 

संबंधित समाचार