Corona Case In UP: महज 24 घंटों में 1 हजार के लगभग पहुंचे नए कोरोना मरीज, अब एक्टिव केस 3 हजार के पार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। बीते 24 घंटे के भीतर कोरोना वायरस के 992 नए केस सामने आने से प्रदेश सरकार एक्शन में आ गई है। राज्य में जल्द ही वीकेंड कर्फ्यू जैसी सख्त पाबंदियां लागू की जा सकती हैं। इस संबंध में आज शाम कोरोना को …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। बीते 24 घंटे के भीतर कोरोना वायरस के 992 नए केस सामने आने से प्रदेश सरकार एक्शन में आ गई है। राज्य में जल्द ही वीकेंड कर्फ्यू जैसी सख्त पाबंदियां लागू की जा सकती हैं। इस संबंध में आज शाम कोरोना को लेकर बनाई गई टीम-09 के साथ राज्य की स्वास्थ्य सलाहकार समिति की मीटिंग होने जा रही है।

बंद हो सकते है भीड़-भाड़ वाले स्थान
राज्य में सोमवार को कोविड के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के 18 नए मामले दर्ज किए गए हैं। पहले यह संख्या 8 थी जो अब बढ़कर 26 हो गई है। वहीं, राज्य में अब कोविड के सक्रिय मामलों की कुल संख्या 3,173 तक पहुंच गई है। इस बेहद संक्रामक वैरिएंट के प्रसार के चलते योगी सरकार यूपी में सख्ती बढ़ा सकती है। इसके तहत सिनेमा हॉल, स्वीमिंग पूल को बंद करने सहित वीकेंड कर्फ्यू पर फैसला लिया जा सकता है। इस बारे में फैसला आज शाम 6.30 बजे राज्य की स्वास्थ्य सलाहकार समिति और टीम 09 की मीटिंग में होने की संभावना है। वहीं इससे पहले राजधानी दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू का ऐलान किया जा चुका है।

दिल्ली में 50 फीसदी वर्कर के साथ दफ्तरों में काम
डीडीएमए की बैठक में सरकार ने फैसला लिया है कि दिल्ली में शनिवार और ​रविवार को कर्फ्यू रहेगा। इसके अलावा सरकारी दफ्तरों को वर्क फ्रॉम होम करने का निर्देश दिया गया है। वहीं, राज्य में प्राइवेट दफ्तर 50% क्षमता के साथ काम करेंगे। साथ ही दिल्ली सरकार ने फैसला किया है कि दिल्ली में बसें और मेट्रो पूरी क्षमता के साथ चलेंगी लेकिन बसों और मेट्रो में बिना मास्क के लोगों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

संबंधित समाचार