बरेली: विश्वविद्यालय ने दो एमओयू पर हस्ताक्षर किए

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने मंगलवार को दो एमओयू पर हस्ताक्षर किए। प्रशासनिक भवन स्थित समिति कक्ष में एमओयू सेरेमनी कुलपति प्रो. केपी सिंह की अध्यक्षता में हुई। पहला एमओयू विश्वविद्यालय एवं बीएल एग्रो इंडस्ट्रीज के बीच हुआ। इस एमओयू के जरिये विश्वविद्यालय के छात्रों को औद्योगिक ट्रेनिंग बीएल एग्रो इंडस्ट्री द्वारा दी …

बरेली, अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने मंगलवार को दो एमओयू पर हस्ताक्षर किए। प्रशासनिक भवन स्थित समिति कक्ष में एमओयू सेरेमनी कुलपति प्रो. केपी सिंह की अध्यक्षता में हुई। पहला एमओयू विश्वविद्यालय एवं बीएल एग्रो इंडस्ट्रीज के बीच हुआ। इस एमओयू के जरिये विश्वविद्यालय के छात्रों को औद्योगिक ट्रेनिंग बीएल एग्रो इंडस्ट्री द्वारा दी जाएगी।

शोध एवं अनुसंधान के लिए दोनों मिलकर काम करेंगी। बीएल एग्रो इंडस्ट्रीज के चेयरमैन डॉ घनश्याम खंडेलवाल, अजय भट्ट जनरल मैनेजर एवं मनीष शर्मा चीफ एडवाइजर और विश्वविद्यालय की तरफ से कुलसचिव डॉ राजीव कुमार, प्रो. एसके पांडे, प्रो. सुधीर कुमार ने हस्ताक्षर किए। कुलपति ने बरेली को खाद्य प्रसंस्करण इंडस्ट्री के रूप में विकसित करने, क्षेत्र में रोजगार का सृजन करने और स्किल्ड वर्कर उत्पन्न करने के लिए इस एमओयू के महत्व को बताया। दूसरा एमओयू राजश्री हॉस्पिटल बरेली एवं विश्वविद्यालय के बीच हुआ।

इसका उद्देश्य विश्वविद्यालय के स्टाफ, छात्रों आदि को स्वास्थ्य केंद्र पर मेडिकल सुविधा, वैक्सीनेशन आदि उपलब्ध करवाना है। इसके तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर एक रेजिडेंट डॉक्टर, ट्रेंड स्टाफ एवं मेडिकल सुविधाएं दी जाएंगी। विश्वविद्यालय के लोगों के लिए ₹5 रुपये शुल्क पर एवं अन्य के लिए ₹10 रुपये शुल्क पर मेडिकल सुविधा उपलब्ध होगी। राजश्री मेडिकल कालेज की तरफ से उनके रजिस्ट्रार डॉ दुष्यंत माहेश्वरी व मुकेश गंगवार ने हस्ताक्षर किए। कार्यक्रम में प्रो. प्रोफेसर संजय मिश्रा, प्रो. पीवी सिंह, प्रो. नलिनी श्रीवास्तव, डॉ अमित सिंह एवं विश्वविद्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार