हिम्मत हो तो अखिलेश कहें मथुरा में बनवाएंगे मंदिर : केशव मौर्य
लखनऊ। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अखिलेश यादव में हिम्मत हो तो वह कहें कि मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि पर भव्य मंदिर का निर्माण करवाएंगे। उन्होंने अखिलेश के दिए बयान पर पलटवार करते हुए यह बात कही। अखिलेश ने कहा था कि भगवान कृष्ण उनके सपने में आए और सपा की सरकार …
लखनऊ। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अखिलेश यादव में हिम्मत हो तो वह कहें कि मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि पर भव्य मंदिर का निर्माण करवाएंगे। उन्होंने अखिलेश के दिए बयान पर पलटवार करते हुए यह बात कही। अखिलेश ने कहा था कि भगवान कृष्ण उनके सपने में आए और सपा की सरकार बनने की बात कही।
उप मुख्यमंत्री मंगलवार को विश्वेश्वरैया सभागार में प्रदेश की 353 विधानसभा क्षेत्रों में 10,725 करोड़ लागत की कुल 8412 परियोजनाओं का वर्चुअल रूप से लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 353 विधानसभा में लोकार्पण और शिलान्यास में 100 लघु और 32 दीर्घ सेतुओं का निर्माण किया जा रहा है। जिस पर करीब एक हजार करोड़ खर्च आया है। 63 विधानसभा में 74 सेतु बनकर तैयार हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने एक्सप्रेस वे से अंदर पांच किमी तक गांव तक सर्विस रोड बनाई है। पदक विजेता के लिए मेजर ध्यानचंद विजय पथ बनाया है। शहीद सैनिक और पुलिस कर्मी के लिए जय वीर पथ व द्वार बना रहे हैं। खाली भूमि पर पौधरोपण और हर्बल वाटिका विकसित की जा रही है। अवशिष्ट प्लास्टिक से सड़क बनाई जा रही है। प्रदेश में 12 हजार किमी राजमार्ग बन गए हैं।
कार्यक्रम के बाद मीडिया से बात करते हुए एक सवाल के जवाब में केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि आयकर के छापे एक सामान्य प्रक्रिया है, जो भ्रष्टाचार में लिप्त होगा और काला धन कमाएगा, उसके यहां छापे पड़ेंगे। अखिलेश यादव को इन छापों से घबराने की क्या जरूरत है, यदि उन्होंने कुछ गलत नहीं किया है।
उन्होंने चुनाव लड़ने पर अखिलेश के तंज का जवाब देते हुए कहा कि जिनके खुद के घर शीशे के होते हैं, उनको दूसरे के घरों पर पत्थर नहीं फेंकना चाहिए। पार्टी जहां से भी कहेगी वह वहां से चुनाव लड़ेंगे। कार्यक्रम में लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:-कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच बाजारों में उड़ रहीं सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां
