भ्रष्टाचारियों के पास चला जाता था योजनाओं का पैसा : मुख्यमंत्री योगी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने योजनाओं में भ्रष्टाचार को लेकर पिछली सरकारों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जेसीबी लगाकर जहां से अब पैसा निकाले जा रहे हैं, वहां पहले लाभार्थियों का पैसा चला जाता था। मुख्यमंत्री मंगलवार को लोकभवन में नगर विकास विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान …

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने योजनाओं में भ्रष्टाचार को लेकर पिछली सरकारों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जेसीबी लगाकर जहां से अब पैसा निकाले जा रहे हैं, वहां पहले लाभार्थियों का पैसा चला जाता था। मुख्यमंत्री मंगलवार को लोकभवन में नगर विकास विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने 3,200 करोड़ रुपए से अधिक की नगरीय विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के 58,903 लाभार्थियों को 500 करोड़ रुपए से अधिक धनराशि का ऑनलाइन हस्तांतरण किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जब अच्छी सरकार आती है, तकनीक के साथ योजनाओं को जोड़ती है, तो उसका लाभ बिना भेदभाव के प्रत्येक नागरिक को मिलता है। आज इसे देख सकते हैं। यहां से बटन दबाया गया, अगर ढाई लाख किसी गरीब के खाते में जाना है तो ढाई लाख उसके खाते में ही जाएगा, इधर-उधर नहीं जाएगा। 500 करोड़ रुपए प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों के खाते में आज सीधे चला गया। उसमें कहीं रोक-टोक नहीं, कहीं कोई व्यवधान नहीं। किसी प्रकार की सिफारिश भी नहीं है। यही डबल इंजन की सरकार का लाभ होता है।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि पांच साल पहले उत्तर प्रदेश के गांव हो या शहर जैसे ही अंधेरा होता था, सब अंधेरे में डूब जाते थे। लोगों के जीवन में अंधेरा छा गया था। लोग हताश-निराश हो गए थे। पलायन कर रहे थे। आज लोगों को अनवरत बिजली मिल रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जिन क्षेत्रों में लटके हुए तार थे, उसको भी विद्युतीकरण की योजना से जोड़ा गया है। जो नई बस्तियां बसीं, उनको बिजली के कनेक्शन देने की कार्रवाई की गई है। मलिन बस्तियों के पुनरुद्धार की कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि नगरीय क्षेत्रों में आज देखने में लगता है कि वास्तव में कोई नगर या कस्बा है। आज से पांच साल पहले पहले शहरों के दर्शन कूड़े के ढेर से होता था। जगह-जगह प्लास्टिक, अव्यवस्थित ट्रैफिक व्यवस्था थी।

यह भी पढ़ें:-हिम्मत हो तो अखिलेश कहें मथुरा में बनवाएंगे मंदिर : केशव मौर्य

इन योजनाओं का भी हुआ लोकार्पण और शिलान्यास

  • स्मार्ट सिटी मिशन के तहत स्मार्ट रोड, स्मार्ट पार्किंग, कन्वेंशन सेंटर, हेल्थ कियोस्क, पार्कों का सौंदर्यीकरण और सिटी ब्रांडिंग
  • अमृत मिशन के तहत प्रदेश के विभिन्न शहरों में उत्तर प्रदेश जल निगम की ओर से निर्मित पेयजल और सीवरेज की विभिन्न परियोजनाएं
  • स्वच्छ भारत मिशन के तहत 11 सौ पब्लिक टायलेट, कम्यूनिटी, पिंक टायलेट, नगर निगम आगरा में वेस्ट टू एनर्जी प्लांट और 28 सॉलिड वेस्ट प्रासेसिंग प्लांट, 13 शहरों में लीगेसी बेस्ट रेमिडियेशन
  • अयोध्या और मथुरा वृंदावन नगर निगम के कार्यालय भवन और गाजियाबाद नगर निगम की विभिन्न परियोजनाएं
  • 651 स्थानीय निकायों में एक हजार फ्री वाई फाई जोन का शुभारंभ
  • प्रदेश के सात शहरों मेरठ, आगरा, मथुरा-वृंदावन, बरेली, शाहजहांपुर, मुरादाबाद में 75 इलेक्ट्रिक बसों का फ्लैग ऑफ किया। साथ ही बस चार्जिंग स्टेशन को भी हरी झंडी दिखाया

संबंधित समाचार