बरेली: ससुरालियों पर मारपीट व लूटपाट का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। डेयरी संचालक के बेटे ने ससुर व सालों पर घर में घुसकर मारपीट व लूटपाट करने का आरोप लगाया है। मामले में प्रेमनगर पुलिस को तहरीर दी, मगर कार्रवाई नहीं हुई। अब पीड़ित ने आला अफसरों से शिकायत की है। कुछ दिन पहले डेरी संचालक के बेटे ने पत्नी से बिना बताए …

बरेली, अमृत विचार। डेयरी संचालक के बेटे ने ससुर व सालों पर घर में घुसकर मारपीट व लूटपाट करने का आरोप लगाया है। मामले में प्रेमनगर पुलिस को तहरीर दी, मगर कार्रवाई नहीं हुई। अब पीड़ित ने आला अफसरों से शिकायत की है। कुछ दिन पहले डेरी संचालक के बेटे ने पत्नी से बिना बताए घर से जाने की वजह पूछी थी। आरोप है कि इस पर पत्नी ने जानलेवा हमला कर दिया था। मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

प्रेमनगर के अशरफ खां चौकी क्षेत्र निवासी मोहम्मद युसुफ ने बताया कि उनके पिता डेयरी संचालित करते हैं। इस काम में वह पिता की मदद करते हैं। बताया कि उनके ससुर, दो साले व दो अज्ञात लोग 2 जनवरी की देर करीब 10 बजे हथियारों से लैस होकर घर में घुस गए। आरोप है कि ससुर व सालों ने उन्हें व उनकी मां को पीटा। तमंचा के बल पर आरोपियों ने अलमारी की चाबी ले ली। ससुराली अलमारी में रखे 40 हजार रुपये व जेवरात लूटकर ले गए। आरोप है कि ससुर, साले उनके दो बेटों तौसीर (9) व सब्बीर (7) को जबरन साथ ले गए। मामले में प्रेमनगर पुलिस से शिकायत की मगर सुनवाई नहीं हुई। मंगलवार को पीड़ित एसएसपी क्राइम मुकेश प्रताप सिंह से मिला। मामले में कार्रवाई की मांग की।

संबंधित समाचार