बरेली: हैंडबाल प्रतियोगिता का विजेता बना बरेली कॉलेज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालयी हैंडबाल पुरुष प्रतियोगिता का बरेली कॉलेज विजेता बना है। बरेली कॉलेज ने आरपी कॉलेज मीरगंज को 15-3 के बड़े अंतर से मात दी। प्रतियोगिता का आयोजन मंगलवार को बरेली कॉलेज के मैदान पर हुआ। प्रतियोगिता में पांच महाविद्यालयों की टीमों ने हिस्सा लिया था। प्रतियोगिता का …

बरेली, अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालयी हैंडबाल पुरुष प्रतियोगिता का बरेली कॉलेज विजेता बना है। बरेली कॉलेज ने आरपी कॉलेज मीरगंज को 15-3 के बड़े अंतर से मात दी। प्रतियोगिता का आयोजन मंगलवार को बरेली कॉलेज के मैदान पर हुआ। प्रतियोगिता में पांच महाविद्यालयों की टीमों ने हिस्सा लिया था।

प्रतियोगिता का उद्घाटन प्राचार्य डा. अनुराग मोहन ने किया। विजेता व उप विजेता टीमों व खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि चकबंदी अधिकारी डा. पुनीत शर्मा ने ट्रॉफी व पुरस्कार प्रदान किए। क्रीड़ा प्रभारी डा. राजेंद्र सिंह ने बताया कि पहला मैच जेएसएच कॉलेज अमरोहा और आरपी कॉलेज मीरगंज के बीच हुआ, जिसमें आरपी कॉलेज की टीम विजेता रही। दूसरा मैच जेएसएच कॉलेज अमरोहा व बरेली कॉलेज के बीच हुआ जिसमें बरेली कॉलेज की टीम जीती।

निर्णायक मंडल में जयंत गंगवार, हिमांशु, हेमंत कुमार व अमित कौशिक रहे। इस मौके पर डा. आलोक खरे, डा. बीनम सक्सेना, डा. एपी सिंह, जेएन मौर्य, नीरज कुमार, धर्मेंद्र शर्मा, डा. स्वेदश सिंह, डा. वीपी सिंह, डा. वाईपी सिंह, टीम मैनेजर नरेंद्र सिंह, राजेश सिंह, मो. रमजान प्रीति कश्यप मौजूद रहे।

संबंधित समाचार