बरेली: दोबारा शुरू नहीं हुआ सील मिल्क बूथ पार्लर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। अनुबंध खत्म होने और किराया जमा न करने पर नगर निगम ने पराग मिल्क बूथ पार्लर को सील करने की कार्रवाई की थी लेकिन इस मामले में नगर निगम प्रशासन की ओर से कोई अंतिम फैसला न लेने से इन बूथों का अब तक दोबारा शुरू नहीं किया जा सका है। शहर …

बरेली, अमृत विचार। अनुबंध खत्म होने और किराया जमा न करने पर नगर निगम ने पराग मिल्क बूथ पार्लर को सील करने की कार्रवाई की थी लेकिन इस मामले में नगर निगम प्रशासन की ओर से कोई अंतिम फैसला न लेने से इन बूथों का अब तक दोबारा शुरू नहीं किया जा सका है। शहर में ऐसे चार बूथ खुले हैं, जिनका अनुबंध नगर निगम से खत्म हो चुका है। नोटिस देने के बाद भी बूथ बंद नहीं किए गए। इस पर नगर निगम ने अंतिम नोटिस देने के बाद उन्हें सील करने की कार्रवाई हाल में की थी। नगर निगम की कार्यकारिणी समिति में वर्ष 2013 में शहर के पांच स्थानों पर मिल्क बूथ बनाने के लिए प्रस्ताव रखा गया था।

तीन सदस्यीय समिति ने भूमि का चयन किया और डीएम के सर्किल रेट के हिसाब से भूमि देने की मंजूरी कार्यकारिणी ने दी थी। फिर यह प्रस्ताव बोर्ड की बैठक में भी पास हो गया था। नगर निगम बूथ बनाए जाने के लिए मार्च 2015 में अनुबंध कर लिए था। अनुबंध सिर्फ नोटरी शपथपत्र पर किए, रजिस्ट्रेशन नहीं कराए गई। सारे अनुबंध तत्कालीन मुख्य कर निर्धारण अधिकारी ने कराए, जबकि अनुबंध सिर्फ नगर आयुक्त करा सकते हैं। नगर निगम की कार्यकारिणी के सदस्यों ने इस मामले को उठाया था।

अनुबंध की समय सीमा खत्म होने के बाद भी यह बूथ खुले हुए थे। इसे लेकर नगर निगम ने इन सभी मिल्क बूथ पार्लर को सील करने की कार्रवाई कर दी थी। अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह का कहना है कि मिल्क बूथ का अनुबंध खत्म होने पर कार्रवाई की गई थी। इन बूथों के दोबारा संचालन को लेकर जल्द ही कोई फैसला लिया जाएगा।

संबंधित समाचार