Deepika Padukone Birthday: मस्तानी दीपिका की ऐसे शुरू हुई रणवीर सिंह के साथ लव स्टोरी, देखें…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बॉलीवुड की मस्तानी दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) आज अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं। बेहतरीन अभिनय के दम पर लोगों के दिलों पर एक्ट्रेस राज करती हैं। इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बनाने वाली दीपिका आज एक खास मुकाम पर पहुंच गई हैं। दीपिका पादुकोण सोशल मीडिया पर भी आए दिन चर्चा में रहती हैं। …

बॉलीवुड की मस्तानी दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) आज अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं। बेहतरीन अभिनय के दम पर लोगों के दिलों पर एक्ट्रेस राज करती हैं। इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बनाने वाली दीपिका आज एक खास मुकाम पर पहुंच गई हैं।

दीपिका पादुकोण सोशल मीडिया पर भी आए दिन चर्चा में रहती हैं। फिल्मों के अलावा एक्ट्रेस की अपनी निजी जिंदगी भी काफी सुर्खियों में रही हैं। एक्ट्रेस एक खुशहाल शादीशुदा जीवन बिता रहीं हैं।

दीपिका पादुकोण और उनके पति रणवीर सिंह हमेशा फैंस का दिल जीत लेते हैं।  दोनों को हमेशा फिल्मों में साथ देखने का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है।

संजय लीला भंसाली की फिल्म रामलीला की शूटिंग के दौरान ही दीपिका को रणवीर से प्यार हो गया था। 6 सालों तक रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला लिया था।


दीपिका ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि शादी से चार साल पहले ही दोनों ने सगाई कर ली थी। सगाई में सिर्फ परिवार वाले ही शामिल हुए थे।

एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में बताया कि 6 साल के रिलेशनशिप में कई उतार-चढ़ाव आए. मगर हमने ब्रेकअप नहीं किया। हमारी कई लड़ाइयां हुईं जिसके बाद हमने समय लिया ताकि उसे ठीक किया जा सके। कितनी भी परेशानी आई हो मगर हम साथ रहे. हमने रिलेशनशिप में आने के दो साल बाद ही सगाई कर ली थी। सगाई में सिर्फ हमारे माता-पिता और हमारी बहनें शामिल हुई थीं।

2018 में इटली के लेक कोमो में दीपिका पादुकोण और उनके पति रणवीर सिंह ने शादी कर ली थी। शादी में सिर्फ परिवार वाले शामिल हुए थे।

वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका और रणवीर शादी के बाद पहली बार फिल्म 83 में साथ में नजर आए हैं।

संबंधित समाचार