Election Commission: विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर हो रही रैलियों पर लग सकती है रोक
लखनऊ। कोरोना के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। इसी बीच खबर आ रही है कि चुनाव आयोग बड़ी रैलियों और रोड शो पर रोक लगा सकता है। सूत्रों से मिली खबर के हिसाब से केंद्रीय चुनाव आयोग की बैठक में बढ़ते कोरोना को देखते हुए इस सभी मुद्दों पर चर्चा हुई है। बता …
लखनऊ। कोरोना के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। इसी बीच खबर आ रही है कि चुनाव आयोग बड़ी रैलियों और रोड शो पर रोक लगा सकता है। सूत्रों से मिली खबर के हिसाब से केंद्रीय चुनाव आयोग की बैठक में बढ़ते कोरोना को देखते हुए इस सभी मुद्दों पर चर्चा हुई है।
बता दें, मंगलवार यानि कल भी इस मुद्दे पर बैठक की गई थी। कल की बैठक में 10 प्रस्तावित मुद्दों पर चर्चा होनी थी लेकिन वह चर्चा पूरी नहीं हो पाई थी। बैठक में चुनावी रैलियों से लेकर रोड शो के नियमों में कड़ाई करने की चर्चा हुई।
इसके साथ ही मतदान के दौरान हर एक चुनाव अधिकारी और कर्मचारी का वैक्सीनेटेड होने को लेकर भी बात हुई है। सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में इसके अलावा कई और मुद्दों पर भी चर्चा होनी थी जो अभी बाकी है।
बता दें, इन सबके बाद राज्य स्तर के अधिकारियों से भी चर्चा की जाएगी, जिसके बाद ही केंद्रीय चुनाव आयोग आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर क्या दिशा निर्देश जारी करने हैं उस पर अंतिम सहमति बनाएगा।
रायबरेली: अब तक मतदाता पुनरीक्षण के तहत जुड़े 32 हजार 637 नए युवा वोटर
आगामी विधानसभा चुनाव में युवाओं की भागीदारी निर्णायक भूमिका रहेगी। जिले में चल रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण में अब तक 32 हजार 675 नए युवा वोटर जोड़े गए हैं। मतदाता सूची पुनरीक्षण का अभियान अभी चल रहा है। ऐसे में नए युवा वोटरों की संख्या दोगुनी से ज्यादा हो जाएगी।
पूरी खबर के लिए यहां क्लिक करें- रायबरेली: अब तक मतदाता पुनरीक्षण के तहत जुड़े 32 हजार 637 नए युवा वोटर
