हरदोई: उप जिलाधिकारी के कोरोना संक्रमित होने से तहसील में मचा हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। जिले में कोरोना के मरीज लगातार बढ़ते चले जा रहे हैं उप जिलाधिकारी सदर भी करोना पॉजिटिव हो गई। उनके करोना पॉजिटिव होने से तहसील में हड़कंप मच गया है। गौरतलब हो कि इन दिनों निर्वाचन कार्य चल रहा है ऐसे में अधिकारियों की लगातार बैठकर चल रही है। कर्मचारियों का भी अधिकारियों के …

हरदोई। जिले में कोरोना के मरीज लगातार बढ़ते चले जा रहे हैं उप जिलाधिकारी सदर भी करोना पॉजिटिव हो गई। उनके करोना पॉजिटिव होने से तहसील में हड़कंप मच गया है।

गौरतलब हो कि इन दिनों निर्वाचन कार्य चल रहा है ऐसे में अधिकारियों की लगातार बैठकर चल रही है। कर्मचारियों का भी अधिकारियों के पास अधिक आना जाना रहता है। उपजिलाधिकारी सदर दीक्षा जैन कोरोना पॉजिटिव पाए जाने से तहसील व अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

कोरोना पॉजिटिव उप जिलाधिकारी के संपर्क में तमाम कर्मचारी व अधिकारी आए हैं। गत दिवस हुई बैठक में भी उप जिला अधिकारी मौजूद रही। वहीं पिछले दिनों हुए कई कार्यक्रमों व बैठकों में उप जिलाधिकारी की उपस्थिति रही ऐसे में वह लोग अत्यधिक परेशान हैं। जो उप जिलाधिकारी सदर दीक्षा जैन के संपर्क में आए थे। हालांकि उप जिलाधिकारी ने खुद को आइसोलेट कर दिया है।

पढ़ें- कोविड-19: आंध्र में सबसे अधिक 39.8 प्रतिशत बच्चों को लगे टीके

लेकिन उनके संपर्क करने वालों में इस बात का डर है कि कहीं वह भी कोरोना पॉजिटिव न हो गए हो। बताते चलें जिले में लगातार कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। जिले में अब तक 10 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। इन दिनों चुनावी माहौल होने के कारण आए दिन विभिन्न राजनीतिक दलों के लोग रैलियां व बैठकें कर रहे हैं। जिससे कोरोना का खतरा बढ़ता चला जा रहा है।

गत दिवस भी समाजवादी पार्टी एक बड़ा कार्यक्रम किया था जिसमें सैकड़ों लोग जुटे थे यहां कोविड नियमों की धज्जियां उड़ाई गई थी। लगातार राजनीतिक दलों द्वारा किए जा रहे ऐसे आयोजनों से करो ना बढ़ने की संभावनाओं से इनकार नहीं किया जा सकता। जिला प्रशासन व शासन लगातार करोना की गाइडलाइन जारी कर रहा है लेकिन इस गाइडलाइन का कहीं भी पालन होता नहीं दिखाई दे रहा है।

गत दिवस जिले में कई लोकार्पण व शिलान्यास के कार्यक्रम हुए उन कार्यक्रमों में भी सैकड़ों लोग इकट्ठा हुए लेकिन यहां पर भी कोई गाइडलाइन का कोई पालन नहीं हुआ यही वजह है कि जिले में कोरोना मरीजों की संख्या आए दिन बढ़ती चली जा रही है। अब देखना यह है कि शासन प्रशासन इन कार्यक्रमों पर कैसे रोक लगा पाता है। जब इन कार्यक्रमों पर रोक लगेगी तभी कोरोना पर रोक लगने की संभावना बढ़ेगी।

संबंधित समाचार