अब सिर्फ 30 मिनट में पूरा होगा लखनऊ से कानपुर का सफर : नितिन गडकरी
लखनऊ। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने यूपी की राजधानी को जाम के झाम से मुक्ति दिलाने और गाड़ियों को रफ्तार देने वाले चार बड़े प्रोजेक्टों की सौगात दी। इस दौरान गडकरी ने कहा मैं विश्वास दिलाता हूं कि अब लखनऊ से कानपुर जाने में सिर्फ 30 मिनट का समय लगेगा। इस …
लखनऊ। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने यूपी की राजधानी को जाम के झाम से मुक्ति दिलाने और गाड़ियों को रफ्तार देने वाले चार बड़े प्रोजेक्टों की सौगात दी। इस दौरान गडकरी ने कहा मैं विश्वास दिलाता हूं कि अब लखनऊ से कानपुर जाने में सिर्फ 30 मिनट का समय लगेगा। इस दौरान उन्होंने ठाकुरगंज दुबग्गा फ्लाईओवर बनाए जाने और मठियारी शहीद पथ से जोड़ने की बात भी कही। साथ ही तेलीबाग में भी फ्लाईओवर बनाए जाने का एलान किया।
राजधानी के अमौसी मेट्रो स्टेशन के पास आयोजित कार्यक्रम में मुंशीपुलिया फ्लाईओवर, आईआईएम तिराहा फ्लाईओवर और लखनऊ-हरदोई हाईवे के चौड़ीकरण के कार्य का का शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रक्षामंत्री व लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह, सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी मौजूद रहे।
अपने संबोधन के दौरान
केंद्रीय मंत्री गडकरी ने कहा कि प्रदेश में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। आने वाले छह महीने में 32 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट पूरे प्रदेश में शुरू होंगे। गोरखपुर मुख्यमंत्री योगी का क्षेत्र है। इसके विकास का भी ध्यान रखा जा रहा है। गोरखपुर से सिलीगुड़ी तक 519 किमी लंबा एक्सप्रेस वे बनेगा।
यह भी पढ़ें:-सूडान में प्रधानमंत्री के इस्तीफे के बाद हंगामे के बीच तख्तापलट विरोधी प्रदर्शन जारी
