सीतापुर: खेत में कटीले तार लगाने पर दो पक्ष में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक जख्मी
सीतापुर। सीतापुर जिले के रामपुर कलां इलाके में जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच चल रही पुरानी रंजिश ने खूनी संघर्ष का रूप धारण कर लिया। खेत में कटीली तार लगाने का विरोध करते हुए दूसरे पक्ष ने फायरिंग कर दी। जिससे एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उस पर लोहे की …
सीतापुर। सीतापुर जिले के रामपुर कलां इलाके में जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच चल रही पुरानी रंजिश ने खूनी संघर्ष का रूप धारण कर लिया। खेत में कटीली तार लगाने का विरोध करते हुए दूसरे पक्ष ने फायरिंग कर दी। जिससे एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उस पर लोहे की राड से भी वार किया गया। जख्मी युवक को सीएचसी सिधौली से लखनऊ के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है।
फायरिंग की खबर सुनकर गांव में भारी पुलिस बल पहुंच गया। सीओ ने भी जांच की है। पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई जा रही है। जिले के रामपुर कलां थाना क्षेत्र के सरवा गांव निवासी वीर बहादुर 28 पुत्र राम प्रकाश व भानु प्रताप सिंह के बीच काफी समय से जमीनी विवाद चला आ रहा था। बताते हैं कि करीब एक वर्ष से दोनों पक्षों में खेत की मेडबंदी को लेकर विवाद था। जिसमें आज वीर बहादुर कटीले तारों से घेराबंदी कर रहा था।
इसकी जानकारी होने पर भानु प्रताप भी वहां पहुंच गया। उसने तारबंदी का विरोध किया। जिससे दोनों में कहासुनी होनी लगी। बात बढ़ती देखकर वीर बहादुर वहां से घर की ओर चल दिया, लेकिन इसी बीच तैश में आकर भानु प्रताप सिंह ने अवैध देशी असलहा निकाल लिया और वीर बहादुर पर फायर झोंक दिया। पीठ में गोली लगने से वह मौके पर ही गिर गया। जिसके बाद वीर बहादुर पर लोहे की लाड से हमला कर उसे और जख्मी कर दिया गया।
घटना अंजाम देकर आरोपी भाग निकला। जानकारी होने पर लोग मौके पर पहुंचे। घायल युवक को सीएचसी सिधौली लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे लखनऊ के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। ग्रामीणों में यह भी चर्चा है कि दोनों परिवारों के मध्य प्रधानी के चुनाव को लेकर भी रंजिस थी। दिन दहाड़े हुई इस घटी घटना से गांव में दहशत का माहौल व्याप्त है।
सूचना पर पुलिस क्षेत्राधिकारी यादुवेन्द्र यादव, एसओ रामपुर कलां व कमलापुर पुलिस सहित भारी फोर्स घटना स्थल पहुंचा। पुलिस ने जांच पड़ताल की है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। घटना को लेकर जख्मी युवक के पिता रामप्रकाश ने तहरीर दे दी है। पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें:-सीतापुर: हादसे में जख्मी वन दरोगा की मौत, वन कर्मियों ने जताया दुख
