भाजपा सरकार में व्यापारियों को राहत दिए जाने का दावा झूठा: आशीष द्विवेदी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। प्रदेश से मंडी शुल्क समाप्त किया जाने की मांग को लेकर आंदोलित मिश्रागुट व्यापार मंडल द्वारा भाजपा सरकार के खिलाफ सड़क पर उतर कर प्रदर्शन किया गया तथा नारेबाजी कर गल्ला मंडी परिसर गेट पर मंडी शुल्क का पुतला दहन किया गया। व्यापारी नेता आशीष द्विवेदी के नेतृत्व में आंदोलित व्यापारियों ने नारेबाजी के …

रायबरेली। प्रदेश से मंडी शुल्क समाप्त किया जाने की मांग को लेकर आंदोलित मिश्रागुट व्यापार मंडल द्वारा भाजपा सरकार के खिलाफ सड़क पर उतर कर प्रदर्शन किया गया तथा नारेबाजी कर गल्ला मंडी परिसर गेट पर मंडी शुल्क का पुतला दहन किया गया।
व्यापारी नेता आशीष द्विवेदी के नेतृत्व में आंदोलित व्यापारियों ने नारेबाजी के साथ मंडी शुल्क समाप्त किये जाने को आवाज बुलंद की व परिसर भ्रमण करते हुए मंडी गेट पर पुरजोश नारेबाजी के साथ मंडी शुल्क का पुतला फूंका।

व्यापार मंडल अध्यक्ष आशीष द्विवेदी ने कहा कि एक ओर भाजपा सरकार में व्यापारियों को राहत दिए जाने का दावा करती है सरकार, वहीं मंडी शुल्क जिसे केंद्र सरकार ने जून-2020 में ही सम्पूर्ण देश से समाप्त किये जाने का आदेश पारित किया है। बावजूद प्रदेश की भाजपा सरकार मंडी शुल्क के माध्यम से व्यापारी से वसूली पर आमादा है। साथ ही ऑन लाइन ट्रेडिंग की व्यवस्था लागू कर गल्ला व्यापारियों व किसानों के लिए समस्या उत्पन्न कर रही है। बताया कि 7 जनवरी से प्रांतीय आह्वाहन पर प्रदेश भर की गल्ला मंडियां बंद रहेंगी।

यह भी पढ़ें:-मुंबई: ‘बुली बाई’ ऐप मामले में पुलिस ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार,और लोगों के शामिल होने की भी आशंका

इस अवसर पर जिलामहामंत्री मुशर्रफ खान, सत्तरोहन सोनकर, प्रियंका कक्कड़, अलका जैसवाल, दिलदार राईनी, अखिलेश श्रीवास्तव, राजकुमार मल, राजू खान, उपकार सोनकर, राजन बाजपेई, राहुल कुमार, मो. शाहरुख, अंकित चौधरी, सुफियान राईनी, इस्लाम अंसारी, मो. सिराज, विजय लोधी, आदि के साथ स्थानीय व्यापारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:-केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल कर्मियों एवं उनके परिवारों को सरकार ने दिये ‘आयुष्मान’ स्वास्थ्य कार्ड

संबंधित समाचार