रायबरेली: कोरोना की तीसरी लहर और ओमीक्रॉन से निपटने के लिए प्रशासन हुआ अलर्ट
रायबरेली। ओमीक्रॉन के बढ़ते मामले और कोरोना की तीसरी लहर के चलते जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। जिलाधिकारी कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय में कोविड-19 ओमीक्रॉन की समीक्षा बैठक कर मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए कि कोरोना के नये संक्रामक वेरिएंट ओमिक्रॉन के संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए निगरानी समितियों को सक्रिय रखा जाए। जिन स्थानों …
रायबरेली। ओमीक्रॉन के बढ़ते मामले और कोरोना की तीसरी लहर के चलते जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। जिलाधिकारी कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय में कोविड-19 ओमीक्रॉन की समीक्षा बैठक कर मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए कि कोरोना के नये संक्रामक वेरिएंट ओमिक्रॉन के संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए निगरानी समितियों को सक्रिय रखा जाए। जिन स्थानों पर आम जनमानस व बाहरी लोगों का आना जाना रहता है। वहां पर निगरानी समितियों की देखरेख में कोविड-19 की जांच व वैक्सीनेशन आदि कार्य किये जाए।
बैठक में डीएम वैभव श्रीवास्तव ने कहा कि किसी भी प्रकार की कोताही या शिथिलता कतई बर्दाश्त नहीं की जायेगा। उन्होंने कहा कि कार्यालयों में जो भी अधिकारी या कर्मचारी अभी भी किन्हीं कारणों से छूटे है, वे अपना वैक्सीनेशन करा लें।
सरकारी कर्मचारियों का होगा वैक्सीनेशन
आगामी विधान सभा सामान्य निर्वाचन को देखते हुए प्रत्येक विभाग के विभागाध्यक्षों को वैक्सीनेशन का प्रमाणपत्र देने को भी डीएम ने कहा है। वहीं मुख्य चिकित्साधिकारी टीमें भेजकर जो भी कर्मी अभी वैक्सीनेशन से छूटेे है, उनका वैक्सीनेशन कराएंगे।
जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने मुख्य विकास अधिकारी से जनपद के एल-1 एल-2 एव एल-3 चिकित्सालयों व ऑक्सीजन प्लांटों के क्रियाशीलता के बारे में जानकारी ली है। उन्होंने सभी का ट्रायल एवं सिलेण्डरों की व्यवस्था सुनिश्चित कराये जाने के लिए कहा है। उन्होंने लैब एवं टेस्टिंग मशीन की जानकारी ली तथा निर्देश दिया कि जो भी कमियां है, उसे दुरूस्त करा ली जाये।
एम्बुलेंस की स्थिति की जानकारी लेते हुए कहा कि जो भी एम्बुलेंस है, वे क्रियाशील रहे। उसमें कोई दिक्कत न आने पाये। उन्होंने सैम्पलिंग को और बढ़ाये जाने के लिए कहा, इसके लिए जरूरत पड़े तो टीमों की संख्या को भी बढ़ाये जाने के लिए कहा है। उन्होंने कांटेक्ट टैसिंग, ट्रैकिंग, सैम्पलिंग तथा वैक्सीनेशन आदि पर विशेष ध्यान दिया जाए।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी प्रभाष कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी डा वीरेन्द्र सिंह, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अमित कुमार, नगर मजिस्ट्रेट पल्लवी मिश्रा, एसडीएम सदर जीतलाल, सूचना विभाग के प्रचार सहायक बड़े लाल यादव, समस्त अपर चिकित्सधिकारी सहित निगरानी समितियों कर्मचारी उपस्थित रहे।
पढ़ें- संभल: कार्यकर्ता सम्मेलन में सपाइयों ने लिया सरकार बनाने का संकल्प
