लखनऊ: पंखे से लटका मिला व्यवसायी का शव, पत्नी ने लगाया हत्या का आरोप
लखनऊ। राजधानी में वारदातों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसे में लखनऊ के शहीद पथ स्थित अवध विहार योजना कॉलोनी के नंदनी इंक्लेव अपार्टमेंट में आज बुधवार को व्यवसायी का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। व्यवसायी विनीत का शव पंखे से लटका हुआ पाया गया। इतना ही नहीं …
लखनऊ। राजधानी में वारदातों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसे में लखनऊ के शहीद पथ स्थित अवध विहार योजना कॉलोनी के नंदनी इंक्लेव अपार्टमेंट में आज बुधवार को व्यवसायी का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। व्यवसायी विनीत का शव पंखे से लटका हुआ पाया गया। इतना ही नहीं पखे से एक टूटी रस्सी भी बंधी देखी गई। विनीत की पत्नी ने एक गैर महिला पर अपने पति का हत्या का आरोप लगाया है।
मौके पर पहुंची लखनऊ पुलिस ने सबको कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और पूरे मामले की तहकीकात शुरू कर दी है।अवध विहार योजना स्थित नंदनी इंक्लेव अपार्टमेंट के चौथे तल पर मंगलवार रात फ्लैट में व्यवसायी विनीत का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। विनीत की पत्नी ने एक अज्ञात महिला पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस की पड़ताल में भी एक अन्य महिला से संबंधों की बात सामने आई है। मूल रूप से लखीमपुर के काशीनगर में रहने वाले व्यवसायी विनीत यहां परिवार के साथ गुडंबा के किरण विहार में रहते थे।
आठ साल पूर्व उन्होंने प्रतिमा पाठक से प्रेम विवाह किया था। मंगलवार रात फ्लैट से दुर्गंध आने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना पर सुशांत गोल्फ सिटी थाने की पुलिस अवध विहार योजना स्थित नंदनी इंक्लेव के चौथे तल पर स्थित फ्लैट पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि दरवाजा भिड़ा हुआ था। धक्का देकर खोला गया। भीषण दुर्गंध आ रही थी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। प्रतिमा ने एक अज्ञात महिला पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी ही।
एडीसीपी दक्षिणी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं इंस्पेक्टर ने बताया कि छत पर लगे पंखे में एक रस्सी बंधी थी। वह टूट चुकी थी। रस्सी का कुछ हिस्सा विनीत के गले में पड़ा था। आशंका है कि विनीत ने आत्महत्या की है। विनीत का मोबाइल भी कब्जे में ले लिया गया है। काल डिटेल्स के साथ ही अन्य चीजों की पड़ताल की जा रही है। उस महिला के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है जो विनीत से मिलने के लिए आती थी।
परिवार को बिना बताए विनीत ने ले रखा था किराय का मकान
इंस्पेक्टर ने बताया कि पड़ताल में विनीत के एक महिला से संबंधों की बात सामने आयी है। पहले वह अवध विहार योजना में ही गंगोत्री अपार्टमेंट में किराए पर रहते थे। यहां एक महिला उनसे अक्सर मिलने आती थी। बीते अगस्त से नंदनी इंक्लेव में किराए पर रह रहे थे। यहां भी एक महिला उनसे मिलने के लिए आती थी। विनीत अक्सर अपनी पत्नी से शहर से बाहर जाने की बात कहकर इसी फ्लैट में रुकते थे।फ्लैट में उन्होंने कुछ गृहस्थी भी रखी थी।
यह भी पढ़ें:-अंतिम संस्कार में जा रहे लोगों से भरी नाव डूबी, 10 लोगों की मौत
