अयोध्या: शोभायात्रा निकाल साधु संतों ने की राम मंदिर की परिक्रमा
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि में विराजमान प्रभु श्रीरामलला के 73वें प्राकट्य महोत्सव की धूम दूसरे दिन भी रही। बुधवार को विशाल शोभायात्रा निकाल साधु-संतों ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर की परिक्रमा की। महोत्सव का आयोजन श्रीराम जन्मभूमि सेवा समिति द्वारा हर वर्ष किया जाता है। 1949 में श्रीराम जन्मभूमि सेवा समिति द्वारा जन्मभूमि में विराजमान रामलला …
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि में विराजमान प्रभु श्रीरामलला के 73वें प्राकट्य महोत्सव की धूम दूसरे दिन भी रही। बुधवार को विशाल शोभायात्रा निकाल साधु-संतों ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर की परिक्रमा की। महोत्सव का आयोजन श्रीराम जन्मभूमि सेवा समिति द्वारा हर वर्ष किया जाता है।
1949 में श्रीराम जन्मभूमि सेवा समिति द्वारा जन्मभूमि में विराजमान रामलला का प्राकट्य व मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गयी थी, जिसके उपलक्ष्य में प्रत्येक वर्षगांठ पर समिति द्वारा पौष शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को रामलला का प्राकट्य महोत्सव मनाते हैं। शोभायात्रा क्षीरेश्वर नाथ मंदिर के पास से शुरू होकर श्रीराम जन्मभूमि संपर्क मार्ग पर सम्पन्न हुई।
शोभायात्रा महंत धर्मदास के अगुवाई में निकाली गई, जिसमें समाजसेवी करन त्रिपाठी, राजेंद्र कुमार चौबे, शिवकुमार शास्त्री, रमेश त्रिपाठी, आचार्य संतोष वैदिक, आचार्य कुलदीप, उमेश पाण्डेय , प्रवीन चतुवेर्दी व समिति से जुड़े अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
अयोध्या: पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने के लिए हुई जनसुनवाई
अयोध्या। महिला उत्पीड़न के रोकथाम व पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने के लिए बुधवार को सर्किट हाउस में जनसुनवाई हुई। मिशन शक्ति फेज-3 के अंतर्गत हुई बैठक की अध्यक्षता राज्य महिला आयोग की सदस्य इंद्रवास सिंह ने की। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में से एक हैं। इस दौरान कुल सात मामले सामने आए।
पहला प्रकरण छेड़छाड़ का रौनाही थाने से सम्बन्धित था, जिसमें नीलम वर्मा ने एफआईआर दर्ज कराने के बाद भी विपक्षी कृष्ण कुमार सिंह की गिरफ्तारी न होने की शिकायत की। मामले में त्वरित निस्तारण के लिए क्षेत्राधिकारी नगर को निर्देशित किया गया।
यह भी पढ़ें:-अयोध्या: गडकरी कल रिंग रोड समेत छह परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास
