जालौन: केंद्रीय मंत्री ने किया सरदार पटेल व भगत सिंह की प्रतिमा का अनावरण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जालौन। उत्तर प्रदेश में जालौन जिला मुख्यालय उरई में केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम राज्यमंत्री भानुप्रताप वर्मा ने सरदार वल्लभभाई पटेल और शहीद-ए-आज़म सरदार भगत सिंह की प्रतिमाओं का अनावरण किया। इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष स्वतन्त्र देव सिंह को भी शामिल होना था, लेकिन खराब मौसम के कारण …

जालौन। उत्तर प्रदेश में जालौन जिला मुख्यालय उरई में केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम राज्यमंत्री भानुप्रताप वर्मा ने सरदार वल्लभभाई पटेल और शहीद-ए-आज़म सरदार भगत सिंह की प्रतिमाओं का अनावरण किया। इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष स्वतन्त्र देव सिंह को भी शामिल होना था, लेकिन खराब मौसम के कारण उनका दौरा रद्द कर दिया गया, जिसके बाद केन्द्रीय राज्य मंत्री ने इन दोनों ही प्रतिमाओं का विधि- विधान से लोकार्पण किया।

गौरतलब है कि उरई में प्रदेश की सबसे ऊंची साढ़े आठ फुट की सरदार पटेल की प्रतिमा स्थापित की गई है। इसके अलावा सरदार भगत सिंह चौराहे पर शहीद-ए-आज़म की प्रतिमा भी स्थापित की गई है। कार्यक्रम में एमएलसी रमा आर पी निरंजन, जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन पुलिस अधीक्षक रवि कुमार के अलावा बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

टिकट चेकिंग से आय अर्जन में झांसी मंडल का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

झांसी। उत्तर मध्य रेलवे के झांसी रेल मंडल में दिसंबर माह के दौरान चले सघन टिकट चेकिंग अभियान के दौरान जुर्माने के रूप में 4़ 77 करोड़ वसूले गये, जिसने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिये हैं। झांसी रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी की ओर से बुधवार को दी गयी जानकारी में बताया गया कि मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (द्वितीय) अखिल शुक्ल के नेतृत्व में दिसंबर माह में सघन टिकट जांच अभियान चलाया गया।

जांच के दौरान अनियमित यात्रा, बिना टिकट यात्रा, बिना बुक लगेज, गंदगी फैलाने, मास्क धारण न करने वाले एवं धूम्रपाम करने वाले यात्रियों से सम्बंधित कुल 67862 मामले दर्ज हुए, जिनसे जुर्माना स्वरूप 4.77 करोड़ राजस्व की वसूली की गयी। उल्लेखनीय है कि किसी एक माह में टिकट जांच के माध्यम से अर्जित होने वाले राजस्व में यह अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है, जिसने पिछले सभी रिकार्डों को तोड़ दिया है।

यह भी पढ़ें:-इमरान खान की पार्टी ने निर्वाचन आयोग से विदेशों से मिले चंदे की जानकारी छुपाने की कोशिश की: रिपोर्ट

संबंधित समाचार