मोदी राज में देश तरक्की के रास्ते पर तेजी से आगे बढ़ रहा है: ज्ञान तिवारी
सेवता/सीतापुर। रेउसा के बाजारपुरवा व गोलोक कोडर गांव विधायक ज्ञान तिवारी ने एक कार्यक्रम में कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास में विश्वास करती है। भाजपा की मोदी सरकार ने सात साल व योगी ने प्रदेश में पाँच साल में जितने विकास कार्य किए हैं। उनकी तुलना में कांग्रेस, सपा, बसपा कोई कार्य भी …
सेवता/सीतापुर। रेउसा के बाजारपुरवा व गोलोक कोडर गांव विधायक ज्ञान तिवारी ने एक कार्यक्रम में कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास में विश्वास करती है। भाजपा की मोदी सरकार ने सात साल व योगी ने प्रदेश में पाँच साल में जितने विकास कार्य किए हैं। उनकी तुलना में कांग्रेस, सपा, बसपा कोई कार्य भी नही कर पाई। मोदी राज में देश तरक्की के रास्ते पर तेजी से आगे बढ़ रहा है।
उन्होंने कहा कि भाजपा महापुरुषों का सम्मान करती है। रेउसा में अटल चौक व वहां भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी की मूर्ति इसका उदाहरण है। उन्होंने सपा पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश में 2017 से पहले अराजकता का माहौल था। गुंडागर्दी चरम पर थी व माफिया सरकार पर हावी थे। भाजपा सरकार बनने के बाद गुंडे माफिया या तो जेल चले गए अथवा प्रदेश छोड़ गए। प्रदेश में अब कानून का राज है।
पिछली सरकार में त्योहार मनाने पर पाबंदी थी, जबकि भाजपा सरकार में कांवरियों पर आकाश से फूल बरसाए जाते हैं। अयोध्या में दीपोत्सव व कृष्ण नगरी मथुरा में होली शान से मनाई जाती है वही काशी विश्व्नाथ धाम में कॉरिडोर निर्माण ने हमारी सनातन परंपरा को वैभव बढ़ाया है। विधायक ने कहा कि मुज्जफरनगर दंगा सपा की नाकामी है। उस समय हत्यारों को सपा सरकार के इशारे पर छोड़ दिया गया था, जिससे दंगा हुआ। सपा, बसपा, रालोद व कांग्रेस लोगों को लड़ाकर सत्ता में आना चाहती हैं। विरोधी पार्टियां तुष्टीकरण की राजनीति करती हैं, जबकि भाजपा विकास की राजनीति करती है।
ज्ञान तिवारी ने कहा सपा और बसपा शासन में केवल पांच जिलों में ही विकास होता था, जबकि भाजपा सरकार में सभी 75 जिलों में समान रूप से विकास कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि विधायक काल में गोलोक कोडर को गोद लेकर यहां के गांवों में प्रधानमंत्री आवास, शौचालय सड़कों का जाल, विद्यालय का कायाकल्प सहित अनेक ऐसे काम कराए गए जो भाजपा की विकास यात्रा के गवाह हैं। उन्होंने कहा इसके साथ ही पूरे विधानसभा क्षेत्र में सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य सहित सरकार की योजनाओं व कार्यक्रमों को पहुंचाने का काम किया गया है।
यह भी पढ़ें:-अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाना हम सबका मुख्य लक्ष्य: शिवपाल यादव
