बरेली: मंडी में बिना मास्क के नहीं मिलेगी सब्जी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कोरोना के बढ़ते मामलों के बाद प्रशासन ने इससे बचाव के लिए व्यवस्था करनी शुरू कर दी हैं। मंडी में उमड़ने वाली भीड़ को नियंत्रित करने के साथ-साथ कोरोना गाइडलाइन का पालन कराने की व्यवस्था की गई है। मंडी प्रशासन ने गुरुवार को व्यापारियों के साथ बैठक बुलाई है। साथ ही यह …

बरेली, अमृत विचार। कोरोना के बढ़ते मामलों के बाद प्रशासन ने इससे बचाव के लिए व्यवस्था करनी शुरू कर दी हैं। मंडी में उमड़ने वाली भीड़ को नियंत्रित करने के साथ-साथ कोरोना गाइडलाइन का पालन कराने की व्यवस्था की गई है। मंडी प्रशासन ने गुरुवार को व्यापारियों के साथ बैठक बुलाई है। साथ ही यह भी तय किया है कि बिना मास्क के कोई भी व्यापारी सामान नहीं बचेगा। जो व्यापारी या ग्राहक बिना मास्क के मिलेगा उस पर कोविड गाइडलाइन का उल्लघंन करने की रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।

मंडी समिति सचिव अनिल कुमार ने बताया कि मंडी में आने वाले लोग कोरोना के डर को भूल जाते हैं और न तो मास्क लगाते हैं न ही सामाजिक दूरी का पालन करते हैं। पिछले कोरोना काल में सख्ती की गई थी तो भीड़ कम हो पाई थी। इस बार व्यापारियों को भी जागरूक करेंगे कि वे खुद भी मास्क लगाएं और ग्राहक को भी मास्क लगाने के लिए प्रेरित करें। व्यापारी बिना मास्क लगाए आए ग्राहक को लौटाना शुरू करें। उसे सामान न दें तो गाइड लाइन का काफी हद तक पालन हो जाएगा। उन्होंने कहा कि मंडी के पहले नंबर गेट पर फल व सब्जी मंडी है। यहां ज्यादा भीड़ रहती है।

मार्ग पर ट्रक खड़े रहते हैं। इससे रास्ता ब्लाक हो जाता है। भीड़ बढ़ती है। यह ठीक नहीं है। इसके लिए व्यवस्था करेंगे कि गेट पर ही सुरक्षा कमियों को तैनात किया जाएगा। उनकी मुख्य ड्यूटी यही रहेगी कि कोई व्यकित बिना मास्क के मंडी में प्रवेश नहीं करने पाए। सचिव ने बताया कि गुरुवार को व्यापारियों के साथ बैठक कर सहयोग करने और गाइड लाइन का पालन करने की अपील करेंगे।

संबंधित समाचार