भगोड़े घोषित हुए पूर्व सांसद का क्रिकेट खेलते वीडियो वायरल, डीजीपी ने कहा होगी जांच

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। मऊ के पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अजीत सिंह की हत्याकांड मामले में आरोपी पूर्व सांसद धनंजय सिंह का इन दिनों क्रिकेट खेलते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे लेकर राजनीति का माहौल गर्म हो गया है। हालांकि वीडियो कब का व कहां का है, इसकी अबतक पुष्टि नहीं हो सकी है। डीजीपी मुकुल …

लखनऊ। मऊ के पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अजीत सिंह की हत्याकांड मामले में आरोपी पूर्व सांसद धनंजय सिंह का इन दिनों क्रिकेट खेलते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे लेकर राजनीति का माहौल गर्म हो गया है। हालांकि वीडियो कब का व कहां का है, इसकी अबतक पुष्टि नहीं हो सकी है। डीजीपी मुकुल गोयल ने कहा कि वीडियो की पुष्टि करने के साथ इस मामले की जांच की जायेगी।

विदित हो कि अजीत सिंह की करीब एक वर्ष पूर्व दिनदहाड़े गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। जांच में सांसद धनंजय सिंह पर हत्या की साजिश करने की बात सामने आई थी। पुलिस ने सांसद धनंजय सिंह को आरोपी बनाते हुए उनके ऊपर 25 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया था। पर अबतक धनंजय सिंह की गिरफ्तारी नहीं हो सकी।

इस वीडियो के वायरल होने के बाद सपा अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इस वीडियो के साथ मुख्यमंत्री को ट्वीट करते हुए कहा कि माफियाओं की टॉप-10 सूची तैयार कर उन्हें आईपीएल की तर्ज पर ‘एमबीएल’ यानी ‘माफिया भाजपा लीग’ शुरू कर देनी चाहिए। साथ ही पुलिस कमिश्नर को माफियाओं पर तंज कसते हुए उन्हें भी इस टीम में बतौर 11वें खिलाड़ी के रूप में शामिल करने की बात कही।

रिजर्व पुलिस लाइन में बुधवार सुबह आयोजित महिला आरक्षी दीक्षांत परेड कार्यक्रम के बाद जब इस बाबत डीजीपी मुकुल गोयल से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि वीडियो की पुष्टि कर मामले की जांच की जायेगी।

यह भी पढ़ें:-हल्द्वानी: पहाड़ के कास्तकारों को बर्फबारी का इंतजार, सेब की फसल के लिए है वरदान

संबंधित समाचार