बरेली: भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष के घर में युवक ने पिया जहर
बरेली, अमृत विचार। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष के बावर्ची के बेटे ने तनाव के चलते मॉडल टाउन स्थित उनके घर में जहरीला पदार्थ पी लिया। तबियत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पूर्व जिलाध्यक्ष भी उससे मिलने अस्पताल पहुंचे और उसे समझाया। भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष व शाहजहांपुर के ददरौल विधानसभा …
बरेली, अमृत विचार। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष के बावर्ची के बेटे ने तनाव के चलते मॉडल टाउन स्थित उनके घर में जहरीला पदार्थ पी लिया। तबियत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पूर्व जिलाध्यक्ष भी उससे मिलने अस्पताल पहुंचे और उसे समझाया।
भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष व शाहजहांपुर के ददरौल विधानसभा के चुनाव प्रभारी रविन्द्र राठौर ने बताया कि उनके यहां पिछले 35 साल से नन्हे लाल कश्यप खाना बनाने का काम करते हैं। उसका परिवार भी मॉडल टाउन स्थित आवास पर ही रहता है। नन्हे लाल से पहले उनसे पहले की दो पीढ़ियां भी उनके आवास पर ही काम करती थीं। लगभग दो दिन पहले नन्हे लाल का बेटा राहुल (18) अपने गांव शेरगंज में शाहजहांपुर में कोटे का गल्ला लेने के लिये गया था।
राहुल का आरोप है कि वहां पर कोटेदार ने उसके साथ मारपीट की और धमकाया तब से वह परेशान था। इसके चलते तनाव में आकर उसने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। तबियत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। रात तक उसकी तबियत में काफी सुधार हो गया था।
