देहरादून: कैब‍िनेट बैठक में अहम फैसले, उत्तराखंड में नाइट कर्फ्यू का समय बदला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने राज्य में लागू नाइट कर्फ्यू की अवधि दो घंटे बढ़ा दी है। अब रात्रि 10 से सुबह छह बजे तक रात्रि कर्फ्यू रहेगा। पहले रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू था। कैबिनेट में हुए निर्णय के बाद …

देहरादून, अमृत विचार। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने राज्य में लागू नाइट कर्फ्यू की अवधि दो घंटे बढ़ा दी है। अब रात्रि 10 से सुबह छह बजे तक रात्रि कर्फ्यू रहेगा। पहले रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू था।

कैबिनेट में हुए निर्णय के बाद शासन ने इसके साथ ही कोविड से संबंधित दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए। अन्य राज्यों से उत्तराखंड आने के लिए कोविड वैक्सीनेशन की दोनो डोज का प्रमाणपत्र या कोरोना जांच की निगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य की गई है। अब आदर्श आचार संहिता कभी भी लागू हो सकती हैं ऐसे में यह भाजपा सरकार की अंतिम कैबिनेट बैठक मानी जा रही है।

बुधवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक संपन्न हुई। बैठक में 40 प्रस्तावों पर चर्चा हुई। इसमें वृद्धा, विकलांग, दिव्यांग पेंशन को 1200 रुपये से बढ़ाकर 1500 करने, गंगोलीहाट को नगर पालिका बनाने, प्राइवेट गार्ड सुरक्षा नियमावली 2021 को मंजूरी देने, कोविड अस्पतालों का एमओयू मार्च 2022 तक बढ़ाने, शिक्षा मित्रों का मानदेय 15 हजार रुपये से बढ़ा कर 20 हजार करने, शुगर मिल में भी मृतक आश्रितों को नौकरी देने, राज्य के 112 आयुर्वेदिक चिकित्सालयों में एक-एक महिला व पुरुष डॉक्टर को देखते हुए 224 पदों की स्वीकृति देने आदि फैसलों पर मुहर लगी। वहीं राज्य आंदोलनकारियों को सरकारी सेवा में आरक्षण देने पर राज्यपाल से दोबारा चर्चा की जाएगी।

इसके अलावा कृषि और उद्यान विभाग के एकीकरण, पुरानी पेंशन प्रकरण पर एक विज्ञप्ति के आधार पर उप्र, उत्तराखंड के मामलों, पेयजल निगम और जल संस्थान में भी पेंशन आदि को लेकर चर्चा हुई।

संबंधित समाचार