दिल्ली में न्यूनतम तापमान रहा 11.7 डिग्री सेल्सियस, वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में बरकरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को सुबह बादल छाने के साथ ही न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 11.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में नौ मिमी बारिश दर्ज की गई। विभाग ने कहा, ” शहर में …

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को सुबह बादल छाने के साथ ही न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 11.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में नौ मिमी बारिश दर्ज की गई।

विभाग ने कहा, ” शहर में दिन में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश या बूंदाबांदी का पूर्वानुमान है।” मौसम विभाग के अनुसार, हवा में आर्द्रता का स्तर सुबह साढ़े आठ बजे 95 प्रतिशत रहा। दिन में अधिकतम तापमान के 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का पूर्वानुमान है।

दिल्ली में बुधवार को इस मौसम का सबसे कम अधिकतम तापमान 15.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्य से चार डिग्री कम था। केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, बृहस्पतिवार को वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में रही।

सुबह आठ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 339 दर्ज किया गया। शून्य और 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 और 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

इसे भी पढ़ें…

बुजुर्ग ने 12 बार लगवाई कोरोना वैक्सीन, जानें क्यों लगवा रहा बार-बार टीका

संबंधित समाचार