यूपी में 13 आईएएस अफसरों का हुआ ट्रांसफर, देखें लिस्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। पांच जिलों के जिलाधिकारी बदले गए हैं। वहीं एक दर्जन आईएएस अफसरों के तबादले हुए हैं। आजमगढ़, मऊ, बलिया, अमेठी और शाहजहांपुर में नए जिलाधिकारी तैनात किए गए हैं। अयोध्या मंडल के आयुक्त एमपी अग्रवाल का भी तबादला हुआ है।  अयोध्या में जमीनें खरीदने के मामले में नाम सामने आया था। उन्हें देवीपाटन मंडल …

लखनऊ। पांच जिलों के जिलाधिकारी बदले गए हैं। वहीं एक दर्जन आईएएस अफसरों के तबादले हुए हैं। आजमगढ़, मऊ, बलिया, अमेठी और शाहजहांपुर में नए जिलाधिकारी तैनात किए गए हैं। अयोध्या मंडल के आयुक्त एमपी अग्रवाल का भी तबादला हुआ है।  अयोध्या में जमीनें खरीदने के मामले में नाम सामने आया था। उन्हें देवीपाटन मंडल का आयुक्त बनाया गया है। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक नवदीप रिनवा को अयोध्या मंडल का आयुक्त तैनात किया गया है।

तबादलों में बड़ा नाम नवदीप रिनवा का है। उनको अयोध्या का कमिश्नर बनाया गया है। वहीं अयोध्या के कमिश्नर MP अग्रवाल को हटाया गया है। अयोध्या में जमीन बिक्री से जुड़े मामले में उनका नाम आया था।

डीएम अमेठी अरुण कुमार डीएम मऊ बनाए गए हैं। विशेष सचिव खाद्य एवं रसद राकेश कुमार मिश्रा अब डीएम अमेठी होंगे। डीएम आजमगढ़ रहे राजेश कुमार अब मुख्य सचिव के स्टाफ अफसर होंगे। मुख्य सचिव के स्टाफ अफसर रहे अमृत त्रिपाठी को डीएम आजमगढ़ के पद पर भेजा गया है।

डीएम बलिया अदिति सिंह को अपर आयुक्त वाणिज्य कर बनाया गया है। डीएम शाहजहांपुर रहे इंद्र विक्रम सिंह अब डीएम बलिया होंगे। निदेशक भूमि अध्याप्ति, राजस्व परिषद के पद पर तैनात रहे उमेश प्रताप सिंह को डीएम शाहजहांपुर बनाया गया है।

पोस्टिंग का इंतजार कर रहीं प्रेरणा सिंह को सीडीओ हापुड़ बनाया गया है। डीएम मऊ रहे अमित सिंह बंसल को विशेष सचिव नगर विकास तथा मिशन निदेशक, स्वच्छ भारत मिशन द्वितीय के पद पर भेजा गया है।

ग्रेटर शारदा सहायक समादेश क्षेत्र विकास प्राधिकरण के परियोजना प्रशासक श्रीहरि प्रताप शाही को विशेष सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक के पद पर तैनाती दी गई है। आगरा में तैनात ज्वाइंट मजिस्ट्रेट लक्ष्मी एन को इसी पद पर कानपुर नगर भेजा गया है।

पढ़ें- यूपी में सात आईपीएस के साथ चार पीपीएस अफसरों का फिर हुआ तबादला, देखें पूरी लिस्ट

 

संबंधित समाचार