ICC Women World Cup 2022: महिला वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया की घोषणा, इन खिलाड़ियों को मिली जगह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। न्यूजीलैंड में होने वाले आईसीसी महिला वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया की घोषणा कर दी गई है।भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने गुरुवार को 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की। कप्तान मिताली राज की अगुवाई वाली टीम में झूलन गोस्वामी, हरमनप्रीत कौर जैसे खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। मिताली और झूलन का …

नई दिल्ली। न्यूजीलैंड में होने वाले आईसीसी महिला वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया की घोषणा कर दी गई है।भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने गुरुवार को 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की। कप्तान मिताली राज की अगुवाई वाली टीम में झूलन गोस्वामी, हरमनप्रीत कौर जैसे खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। मिताली और झूलन का यह आखिरी विश्व कप होने वाला है, ऐसे में वे भारत को पहली बार विश्व कप जिता कर अपने सुनहरे सफर का अंत करना चाहेंगी।

Image

पाकिस्तान से होना है पहला मुकाबला
वर्ल्ड कप की शुरुआत से पहले मिताली राज की टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ 11 फरवरी, 2022 से शुरू होने वाली 5 मैचों की एकदिवसीय सीरीज में भी भाग लेगी। टीम इंडिया 6 मार्च को तौरंगा में पाकिस्तान के खिलाफ अपना पहला विश्व कप मैच खेलेगी। इसके बाद टीम न्यूजीलैंड से 10 मार्च, वेस्टइंडीज से 12 मार्च, इंग्लैंड से 16 मार्च, ऑस्ट्रेलिया से 19 मार्च, बांग्लादेश से 22 मार्च और साउथ अफ्रीका से 27 मार्च को भिड़ेगी।

भारतीय टीम: मिताली राज (कप्तान), हरमनप्रीत कौर (उपकप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), स्नेह राणा, झूलन गोस्वामी, पूजा वस्त्राकर, मेघना सिंह, रेणुका सिंह ठाकुर, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), राजेश्वरी गायकवाड़, पूनम यादव। स्टैंडबाय खिलाड़ी: एस मेघना, एकता बिष्ट, सिमरन दिल बहादुर।

संबंधित समाचार