विराट कोहली ने मां को किया बर्थडे विश, तस्वीर शेयर कर लिखी ये बात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान कोहली पीठ दर्द की वजह से जोहानिसबर्ग टेस्ट में नहीं खेल रहे हैं। कोहली की गैरमौजूदगी में भारतीय टीम की कमान सलामी बल्लेबाज केएल राहुल के हाथों में है। गुरुवार को कप्तान कोहली ने ट्वीट कर अपनी मां को जन्मदिन की बधाई दी। विराट ने मां सरोज कोहली …

नई दिल्ली। भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान कोहली पीठ दर्द की वजह से जोहानिसबर्ग टेस्ट में नहीं खेल रहे हैं। कोहली की गैरमौजूदगी में भारतीय टीम की कमान सलामी बल्लेबाज केएल राहुल के हाथों में है। गुरुवार को कप्तान कोहली ने ट्वीट कर अपनी मां को जन्मदिन की बधाई दी। विराट ने मां सरोज कोहली के साथ वाली तस्वीर साझा की। तस्वीर में वे अपनी मां को पकड़े हुए नजर आ रहे हैं। ये तस्वीर शायद अमृतसर के गोल्डन टेंपल की है, क्योंकि उनके सिर पर एक रुमाल बंधा हुआ है, जो ज्यादातर गुरुद्वारों में बांधा जाता है।

विराट कोहली ने लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे मां’। यह तस्वीर गोल्डन टेंपल की है, जब 2016 में वह अपने परिवार के साथ वहां गए थे। कोहली क्रिकेट करियर में अपने माता-पिता के योगदान को हमेशा याद करते हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी मां के साथ बिताए गए पल साझा करते हैं।

virat kohli wished mother saroj birthday in a special way anushka sharma  rkt | विराट कोहली ने मां सरोज को अलग अंदाज में किया बर्थडे विश, लिखा स्पेशल  मैसेज

विराट कोहली को लेकर केएल राहुल ने बताया था कि विराट कोहली को चोट लगी है और पीठ के ऊपरी हिस्से में दर्द है। इसी वजह से उन्हें आराम दिया गया है। वह फिजियो की निगरानी में हैं और उम्मीद है अगले टेस्ट तक फिट हो जाएंगे।’

Who is Virat Kohli's Mother Saroj Kohli?

जोहानिसबर्ग में अनफिट होने की वजह से न खेलने वाले चेतेश्वर पुजारा ने कहा है कि वह जल्द ही 100% फिट हो जाएंगे और मैदान पर वापसी करेंगे। केपटाउन में कोहली को अपना 100वां टेस्ट मैच खेलना था, लेकिन अनफिट होने की वजह से उन्हें अब फरवरी तक का इंतजार करना पड़ा सकता है। विराट के श्रीलंका के खिलाफ बेंगलुरु में अपना 100वां टेस्ट खेलने की उम्मीद है।

 

संबंधित समाचार