Australian Open 2022 : राफेल नडाल ने जीता पहला मैच, इगा स्वियातेक अंतिम आठ में

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेलबर्न। अपने कैरियर का 21वां ग्रैंडस्लैम जीतने की कोशिश में जुटे राफेल नडाल ने ऑस्ट्रेलियाई ओपन की तैयारी पुख्ता करते हुए एक अभ्यास टूर्नामेंट में रिकार्डास बेरांकिस को 6 . 2, 7 . 5 से हराकर पहली जीत दर्ज की। कोरोना वायरस संक्रमण से उबरे नडाल पूरी तरह से फॉर्म में दिख रहे थे । …

मेलबर्न। अपने कैरियर का 21वां ग्रैंडस्लैम जीतने की कोशिश में जुटे राफेल नडाल ने ऑस्ट्रेलियाई ओपन की तैयारी पुख्ता करते हुए एक अभ्यास टूर्नामेंट में रिकार्डास बेरांकिस को 6 . 2, 7 . 5 से हराकर पहली जीत दर्ज की।

Image

कोरोना वायरस संक्रमण से उबरे नडाल पूरी तरह से फॉर्म में दिख रहे थे । इससे पहले पूर्व फ्रेंच ओपन चैम्पियन इगा स्वियातेक ने अमेरिकी ओपन उपविजेता लैला फर्नांडिज को 6 . 1, 6 . 2 से हराकर एडीलेड इंटरनेशनल टेनिस के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

Image

पांचवीं वरीयता प्राप्त स्वियातेक के अलावा दुनिया की शीर्ष खिलाड़ी ऐश बार्टी भी अंतिम आठ में पहुंच गई हैं । स्वितयातेक का सामना प्रिसिला होन और दो बार की ऑस्ट्रेलियाई ओपन चैम्पियन विक्टोरिया अजारेंका के बीच होने वाले मैच की विजेता से होगा।

Ash Barty | कोरोना के खौफ से दुनिया की नंबर 1 खिलाड़ी ऐश बार्टी अमेरिकी ओपन से हटीं

वहीं बार्टी की टक्कर ऑस्ट्रेलिया की एला टोमजाओविच और 2020 ऑस्ट्रेलिया ओपन चैम्पियन सोफिया केनिन के बीच होने वाले मैच की विजेता से होगी। सातवीं वरीयता प्राप्त एलिना रिबाकिना और अमेरिका की शेल्बी रोजर्स दूसरे क्वार्टर फाइनल में आमने सामने होंगी। वहीं काजा जुवान का सामना मिसाकी दोइ या अनास्तासिया गासानोवा से होगा।

संबंधित समाचार