रायबरेलीः पंजाब के मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने की कोशिश में भाजपा नेत्री नजरबंद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। पंजाब में प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक होने का मामला गर्म हो गया है। भाजपा इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस से टकराव को लेकर तैयार हो रही है। इसी के चलते भारतीय जनता पार्टी की नेत्री और पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अनीता श्रीवास्तव ने समर्थकों के साथ शहर में प्रदर्शन किया तथा पंजाब के मुख्यमंत्री …

रायबरेली। पंजाब में प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक होने का मामला गर्म हो गया है। भाजपा इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस से टकराव को लेकर तैयार हो रही है। इसी के चलते भारतीय जनता पार्टी की नेत्री और पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अनीता श्रीवास्तव ने समर्थकों के साथ शहर में प्रदर्शन किया तथा पंजाब के मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने की कोशिश की। इस पर धारा 144 के कारण पुलिस ने भाजपा नेत्री को नजरबंद कर दिया। वहीं समर्थकों को भी पुलिस ने प्रदर्शन न करने की चेतावनी देकर खदेड़ दिया।

बुधवार को पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम लगा था। इस दौरान बटिंडा फ्लाईओवर पर प्रधानमंत्री की फ्लीट 20 मिनट फंसी रही थी। जिसके बाद पूरी भाजपा में रोष है। गुरुवार को बारिश के बावजूद भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष अनीता श्रीवास्तव ने पंजाब के मुख्यमंत्री का पुतला बनवाया और उसे फूंकने की तैयारी की।

भाजपा नेत्री के समर्थकों ने कैपरगंज, सुपर मार्केट, इंदिरा नगर में कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। जिले में धारा 144 लागू होनू के कारण हरकत में आई पुलिस ने भाजपा नेत्री अनीता श्रीवास्तव को उनके इंदिरा नगर स्थित आवास पर नजरबंद कर दिया। इसके बाद समर्थकों का गुस्सा और बढ़ गया लेकिन किसी तरह सदर पुलिस ने शांत किया।

सदर विधायक के पति का भी पुतले पर नाम

सदर विधायक अदिति सिंह कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो गई हैं। जबकि उनके पति अंगद सैनी पंजाब से कांग्रेस के विधायक हैं। पुतला में पंजाब के मुख्यमंत्री के साथ अंगद सैनी का भी नाम लिखा गया। असल में भाजपा के भीतर अदिति सिंह को लेकर एक कशमकश सी चल रही है। अनीता श्रीवास्तव अभी तक विधानसभा से प्रबल दावेदार थीं लेकिन अदिति सिंह के भाजपा में शामिल होने से सभी की दावेदारी खत्म सी हो गई है। यही कारण है कि अनीता श्रीवास्तव पूर्व से अदिति सिंह और उनके पति को घेरती रही हैं।

कांग्रेस कार्यालय के बाहर हुआ प्रदर्शन

पंजाब की घटना को लेकर भाजपा समर्थकों ने कांग्रेस कार्यालय के बाहर जमकर नारेबाजी की। प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक को कांग्रेस की साजिश बताया। हालांकि इस दौरान कांग्रेस की तरफ से कोई पलटवार नहीं किया गया। साथ ही सांसद सोनिया गांधी का पोस्टर जलाया गया।

यह भी पढ़ें:-हरियाणा के गृह मंत्री ने औचक निरीक्षण के दौरान तीन पुलिस अधिकारियों को किया निलंबित

संबंधित समाचार