रामपुर : पूर्व प्रधान के बेटे ने गोली मारकर की आत्महत्या
रामपुर,अमृत विचार। पूर्व प्रधान के बेटे ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवक की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मिलकखानम थाना क्षेत्र के गांव पिपलिया जट निवासी अली अहमद के 37 साल के बेटे राशिद ने बुधवार शाम को गोली …
रामपुर,अमृत विचार। पूर्व प्रधान के बेटे ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवक की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मिलकखानम थाना क्षेत्र के गांव पिपलिया जट निवासी अली अहमद के 37 साल के बेटे राशिद ने बुधवार शाम को गोली मारली। गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंच गए। जहां उसको खून में सना देखकर परिवार के लोगों के होश उड़ गए। उसको आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर आए। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक के परिजनों का कहना है कि युवक का काफी दिनों मानसिक रूप से ठीक नहीं चल रहा था। उसका इलाज चल रहा था।
