सोनभद्र में मिले कोरोना संक्रमित 13 नए मरीज
सोनभद्र। कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के खतरे के बीच उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में गुरुवार को कोरोना के 13 नये संक्रमित मरीज मिले हैं। स्थानीय स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी डॉ. सुमन जायसवाल ने बताया की गुरुवार को मिली रिपोर्ट में 13 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुयी है। इनमें सबसे ज्यादा 9 …
सोनभद्र। कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के खतरे के बीच उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में गुरुवार को कोरोना के 13 नये संक्रमित मरीज मिले हैं। स्थानीय स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी डॉ. सुमन जायसवाल ने बताया की गुरुवार को मिली रिपोर्ट में 13 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुयी है। इनमें सबसे ज्यादा 9 लोग म्योरपुर ब्लॉक के हैं। चोपन और घोरावल ब्लॉक में एक एक तथा राबर्ट्सगंज ब्लॉक में दो लोग संक्रमित हैं।
उन्होंने बताया कि बीते एक सप्ताह में सोनभद्र में कुल 20 लोग कोरोना वायरस पाजिटिव पाये गए हैं। अब उनके नमूनों को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा गया है। जीनोम सीक्वेंसिंग के जरिए पता लगाया जाएगा कि कोरोना के नए वैरिएंट ‘ओमीक्रॉन’ से संक्रमित हैं या नहीं। डॉ. जायसवाल ने जनपदवासियों से कहा है की मास्क का प्रयोग जरूर करे, सावधान रहें और कोरोना के दिशानिर्देशों का पालन करें।
यह भी पढ़ें:-SMEV ने किया दावा- लोगों में बढ़ा Electric Vehicle का क्रेज, 2022 में हर मिनट में बिक जाएंगी इतनी गाड़ियां…
बलरामपुर अस्पताल के 10 कर्मचारी कोरोना संक्रमित
लखनऊ। राजधानी के बलरामपुर चिकित्सालय का स्टाफ भी कोरोना संक्रमित पाया गया है। प्रदेश सरकार के निर्देश पर प्रदेश के अस्पतालों में तैनात स्टाफ की कोरोना की जांच की जा रही है। बलरामपुर चिकित्सालय में तैनात 10 कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। चिकित्सालय के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हिमांशु चतुर्वेदी ने बताया कि हमारे यहां मंगलवार से जांच शुरू हुई है। उन्होंने बताया कि 50 सैंपल लिए गए थे, जिसमें 10 स्टाफ कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
यह भी पढ़ें:-कपिल देव द लीजेंड : ऐसा खिलाड़ी, जिसकी आज भी दी जाती है मिसाल, हर क्रिकेटर देखता है कपिल जैसा बनने का सपना
