मिशन 2022: अखिलेश यादव के घर पहुंचे जयंत चौधरी, सीट बंटवारे को लेकर होगी बात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) प्रमुख जयंत चौधरी आज गुरूवार को सुबह समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव के घर पहुंच गए। दोनों नेताओं के बीच आगमी विधानसभा चुनाव के लिए सीटों के बंटवारे को लेकर आज चर्चा होगी। दरअसल, सपा और रालोद के बीच विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर गठबंधन हो चुका है। जयंत …

लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) प्रमुख जयंत चौधरी आज गुरूवार को सुबह समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव के घर पहुंच गए। दोनों नेताओं के बीच आगमी विधानसभा चुनाव के लिए सीटों के बंटवारे को लेकर आज चर्चा होगी। दरअसल, सपा और रालोद के बीच विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर गठबंधन हो चुका है।

जयंत और अखिलेश यादव दोनों दो बड़ी साझा रैलियां भी कर चुके हैं पर अभी भी सीटों का बंटवारा नहीं हुआ है। जयंत ज्यादा सीटें मांग रहे हैं और अखिलेश इसके लिए तैयार नहीं हैं। मुजफ्फरनगर और मेरठ की कुछ सीटों को लेकर संशय है। इसी पर बात करने के लिए बृहस्पतिवार को जयंत लखनऊ पहुंच गए हैं। पार्टी के सूत्रों माने तो आज सीटों पर अंतिम बात बन जाएगी। सुबह ही अखिलेश ने अपनी मसिर्डीज से उन्हें हवाई अड्डे से अपने आवास पर बुलवाया है।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक सीट बंटवारे को लेकर बातचीत चल रही है लेकिन कोई खुलासा नहीं किया गया है। इससे उन सीटों पर दोनों दलों के कार्यकर्ता असमंजस की स्थिति में जहां राष्ट्रीय लोकदल चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा है। जाटलैण्ड की कई ऐसी सीटें भी हैं जहां दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता बराबर की दावेदारी कर रहे हैं। पार्टी के सूत्रों के अनुसार आज सीट बंटवारा को लेकर दोनों के बीच चर्चा हो सकती है। पूरी संभावना जताई जा रही है कि रालोद के प्रभाव वाले क्षेत्रों में आज तय हो जाएगा कि किसके खाते में कौन सी सीट जाएगी।

यह भी पढ़ें:-हरदोई: पुलिस ने लाखों की नकदी के साथ 9 जुआरियों को दबोचा, नौ मोबाइल और पिस्टल बरामद

संबंधित समाचार