बहराइच: पंजाब के सीएम के खिलाफ भाजपाइयों ने किया प्रदर्शन
बहराइच। पंजाब में आयोजित रैली में शामिल होने जा रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक को लेकर गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी का पुतला फूंककर नाराजगी जाहिर की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह पीएम नहीं देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया गया है। पंजाब के फिरोजपुर …
बहराइच। पंजाब में आयोजित रैली में शामिल होने जा रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक को लेकर गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी का पुतला फूंककर नाराजगी जाहिर की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह पीएम नहीं देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया गया है। पंजाब के फिरोजपुर में बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम आयोजित था।लेकिन किसानों के प्रदर्शन के चलते नरेंद्र मोदी की सभा नही हो सकी।
साथ ही प्रधानमंत्री के वाहन के सामने काफी संख्या में प्रदर्शनकारी आ गए थे। जिसके चलते प्रधानमंत्री को दौरा कैंसिल कर वापस दिल्ली जाना पड़ा था। मुख्यमंत्री पंजाब की ओर से सुरक्षा को लेकर खिलवाड़ करते हुए गलत बयानबाजी भी की जा रही है। इससे भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी नाराज हैं। गुरुवार को विधायक सुभाष त्रिपाठी के नेतृत्व में बिशेश्वरगंज बस स्टॉप पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का पुतला फूंककर आक्रोश जताया। विधायक ने कहा कि पंजाब सरकार के इस कुकृत्य की मैं घोर निंदा करता हूं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभा को न संबोधित कर पाएं इसलिए मुख्यमंत्री ने साजिश के तहत प्रदर्शन करवा कर उन्हें सभा स्थल पर जाने से रोकना, एक अलोकतांत्रिक एवं असंवैधानिक कार्य है। जो संघीय ढांचे को प्रभावित करता है। निशंक त्रिपाठी, आनन्द पाण्डेय, प्रदीप त्रिपाठी, पवन चैबे, राजेंद्र त्रिपाठी, राहुल गोस्वामी, मुन्ना वर्मा, पंकज शुक्ल, बाल गोविंद तिवारी, राम चरण गौतम, कृष्ण कुमार गिरी, अंकित त्रिपाठी, शिवा त्रिपाठी, बब्लू शुक्ल मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:-ओडिशा: कोरोना से एक और मरीज की मौत, पिछले पांच महीनों में सबसे अधिक 1,897 नए मामले
