मुरादाबाद : मुफ्त राशन लेने पहुंचे कार्डधारक, सामाजिक दूरी नदारद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। जनवरी के पहले चरण का राशन वितरण गुरुवार से सरकारी राशन डीलर की दुकानों पर शुरू हुआ। इसमें दो गज की दूरी और सैनिटाइजेशन नदारद रहा। जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली की 1265 दुकानों पर मुफ्त राशन वितरण किया गया। इसमें पात्र गृहस्थी व अंत्योदय कार्डधारकों को खाद्यान्न के अलावा प्रति कार्ड …

मुरादाबाद, अमृत विचार। जनवरी के पहले चरण का राशन वितरण गुरुवार से सरकारी राशन डीलर की दुकानों पर शुरू हुआ। इसमें दो गज की दूरी और सैनिटाइजेशन नदारद रहा। जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली की 1265 दुकानों पर मुफ्त राशन वितरण किया गया।

इसमें पात्र गृहस्थी व अंत्योदय कार्डधारकों को खाद्यान्न के अलावा प्रति कार्ड एक-एक किलो साबुत चना, आयोडाइज्ड नमक व रिफाइंड खाद्य तेल भी वितरित किया गया, लेकिन वितरण में सोशल डिस्टेंसिंग नदारद रही। दुकानों पर राशन लेने के लिए लोगों में शारीरिक दूरी नहीं रही और न ही सभी मास्क में दिखाई दिये।

सैनिटाइजेशन का प्रबंध भी अधिकतर दुकानों पर नहीं किया गया था। जिला प्रशासन द्वारा नोडल अधिकारियों की मौजूदगी भी कागजी रही। जिला पूर्ति अधिकारी अजय प्रताप सिंह ने बताया पहले चरण का राशन वितरण 15 जनवरी तक होगा।

संबंधित समाचार