मुरादाबाद : मकान के नाम पर धोखाधड़ी कर साढ़े तीन लाख हड़पे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। महिला ने मकान के नाम पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी उसके घर में घुस आए और उसकी नाबालिग बेटी से छेड़खाड़ की। उसने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कटघर कोतवाली क्षेत्र के महबुल्लागंज निवासी महिला ने …

मुरादाबाद, अमृत विचार। महिला ने मकान के नाम पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी उसके घर में घुस आए और उसकी नाबालिग बेटी से छेड़खाड़ की। उसने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

कटघर कोतवाली क्षेत्र के महबुल्लागंज निवासी महिला ने एसएसपी को बताया कि उसने 29 दिसंबर 2018 को तीन लाख में अमरोहा निवासी विनोद कुमार से मकान खरीदा था। तब से उस मकान में रह रही हैं। उसके पैसे वापस न करने पर विनोद ने 18 दिसंबर 2020 को उस मकान का एग्रीमेंट करा दिया। महिला ने बताया कि वह अनपढ़ है। इसका फायदा उठाते हुए आरोपी ने रसीद पर मात्र 50 हजार रुपये लिखवा दिए। जबकि उसने आरोपी को 29 दिसंबर 2018 को तीन लाख और 18 दिसंबर 2021 को 50 हजार रुपये दिए। पता चला है कि आरोपी ने एग्रीमेंट का समय पूरा होने से पहले ही उस मकान का बैनामा 16 जून 2021 को रेनू पाल के नाम कर दिया। आरोप है कि अब आरोपी मकान पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। महिला ने मजदूरी करके किसी तरह यह मकान खरीदा था।

पीड़िता का आरोप है कि 15 दिसंबर 2021 की शाम छह बजे आरोपी अपने साथियों के साथ उसके घर में घुस आए। आरोपियों ने उसके साथ अभद्रता की। उसकी नाबालिग पुत्री से छेड़खानी करने लगे। शोर मचाने पर पड़ोसी आए, तब आरोपी धमकी देकर भाग गए। थाने में शिकायत की, मगर पुलिस ने एक नहीं सुनी। पीड़िता की बात सुनने के बाद एसएसपी बबलू कुमार ने सीओ कटघर को मामले की जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

संबंधित समाचार