मुरादाबाद : निकाह के बाद भी पहले पति से खर्च वसूल रही महिला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद। युवती ने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज करा दिया। कोर्ट ने उसका खर्च भी निर्धारित कर दिया। इस दौरान युवती ने दूसरा निकाह भी कर लिया, मगर कोर्ट को इसकी जानकारी नहीं दी। दूसरे निकाह के बाद भी वह पहले पति से खर्च वसूल रही है। पहले पति की मां …

मुरादाबाद। युवती ने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज करा दिया। कोर्ट ने उसका खर्च भी निर्धारित कर दिया। इस दौरान युवती ने दूसरा निकाह भी कर लिया, मगर कोर्ट को इसकी जानकारी नहीं दी। दूसरे निकाह के बाद भी वह पहले पति से खर्च वसूल रही है।

पहले पति की मां की शिकायत पर एसएसपी ने गलशहीद एसएचओ को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। गलहशीद थानाक्षेत्र के भूड़े का चौराहा निवासी सलमा ने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उनकी बहू सूबी फरहा नाज ने उनके खिलाफ कोर्ट में दहेज उत्पीड़न और धारा 125 का मुकदमा चल रहा है।

आरोप है कि सूबी फरहा नाज ने 18 अगस्त 2019 को निकाह कर लिया है। वह कोर्ट को गुमराह करके खर्च ले रही है। उन्होंने सूबी फराह नाज के निकाह की रसीद भी एसएसपी के सामने पेश की। उन्होंने निकाहनामे की जांच कर कार्रवाई की गुहार लगाई है। महिला की बात सुनने के बाद कप्तान ने गलशहीद एसएचओ को मामले की जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

संबंधित समाचार