मुरादाबाद : हिस्ट्रीशीटर की पत्नी ने दरोगा व पुलिसकर्मियों के खिलाफ की कार्रवाई की मांग, जानिए क्यों?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। हिस्ट्रीशीटर की पत्नी ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर भगतपुर थाने के दरोगा और सिपाहियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। 20-25 ग्रामीणों के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंची महिला ने आरोपी दरोगा व सिपाहियों पर कार्रवाई की मांग की। महिला ने मुख्यमंत्री, डीजीपी व राज्यपाल से भी शिकायत की है। भगतपुर थानाक्षेत्र के मल्हूपुरा …

मुरादाबाद,अमृत विचार। हिस्ट्रीशीटर की पत्नी ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर भगतपुर थाने के दरोगा और सिपाहियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। 20-25 ग्रामीणों के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंची महिला ने आरोपी दरोगा व सिपाहियों पर कार्रवाई की मांग की। महिला ने मुख्यमंत्री, डीजीपी व राज्यपाल से भी शिकायत की है।

भगतपुर थानाक्षेत्र के मल्हूपुरा हरदोडांडी निवासी जलील खां हिस्ट्रीशीटर है। उसकी पत्नी जुलेखा गुरुवार को 20-25 ग्रामीणों को साथ लेकर एसएसपी ऑफिस पहुंची। उसका कहना था कि 31 दिसंबर शाम साढ़े पांच बजे उसके पति जलील खां नमाज की तैयारी कर रहे थे, तभी भगतपुर थाने के दरोगा व चार सिपाही उनके घर आए और उसके पति को उठाकर ले गए। वह पति को छुड़ाने ग्रामीणों के साथ थाने गई तो दरोगा ने उन्हें छोड़ने के लिए 50 हजार रुपये मांगे और नहीं देने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी।

आरोप है कि दरोगा ने उससे पांच हजार रुपये भी लिए। इसके बाद उसके पति को तमंचा व कारतूस के साथ जेल भेज दिया। महिला का कहना है कि उसके पति 20-25 साल से शांतिपूर्वक जीवन व्यतीत कर रहे हैं। उसने मामले की जांच कराकर आरोपी दरोगा व सिपाहियों पर कार्रवाई की मांग की है। जुलेखा के साथ एसएसपी ऑफिस आने वालों में हामिद, शाहिद अली, रहमत अली, नरगिस, रफी, नूर अहमद, जसपाल सिंह, हसरत खां, अहसान खां, शादाब, बिट्ठू, जाहिद खां, शरीफ, जायदा, जमशेर खां आदि शामिल थे।

संबंधित समाचार