रायबरेलीः राज्य महिला आयोग की सदस्य ने सुनी महिलाओं की समस्याएं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य अंजू प्रजापति व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सुमित कुमार ने गुरुवार को लोक निर्माण गेस्ट हाउस में महिलाओं से जुड़े उत्पीड़न व उनकी समस्याओं से जुड़े मुद्दों की समीक्षा की। बैठक में कीर्ति सोनकर, अंजना गिरि, वंदना द्वारा घरेलू हिंसा एवं शोभा कनौजिया, मंजू, राजमती …

रायबरेली। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य अंजू प्रजापति व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सुमित कुमार ने गुरुवार को लोक निर्माण गेस्ट हाउस में महिलाओं से जुड़े उत्पीड़न व उनकी समस्याओं से जुड़े मुद्दों की समीक्षा की। बैठक में कीर्ति सोनकर, अंजना गिरि, वंदना द्वारा घरेलू हिंसा एवं शोभा कनौजिया, मंजू, राजमती द्वारा जमीनी विवाद संबंधी शिकायत महिला आयोग की सदस्य से की।

जिस पर राज्य महिला आयोग की सदस्य अंजू प्रजापति द्वारा महिला ने सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुमित कुमार व सीओ सीटी वंदना सिंह, नायब तहसीलदार डा बृजेश कुमार को निर्देश दिये कि इन सभी प्रकरका निस्तारण किया जाए। सुनवाई के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि महिलाओं के उत्पीड़न व महिला से जुड़ी शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध तरीके से करने को कहा।

महिलाओं उत्पीड़न के खिलाफ प्रचार-प्रसार ग्राम पंचायत व ग्रामीणों के स्तर पर कराया जाए जिससे अधिक से अधिक महिलाएं जागरूक होकर कानून का लाभ ले सकें। महिला आयोग की सदस्य ने कहा कि महिला उत्पीड़न रोकने के लिए अधिकारियों को पीड़ित महिलाओं की समस्याओं का निराकरण कराया सुनिश्चित करें और कोई भी महिला उत्पीड़न की शिकार हो तो तत्काल उनके महिला आयोग को शिकायती प्रार्थना पत्र और एक आईडी के साथ भेज दे जिससे उसकी शिकायत महिला आयोग में दर्ज करके निराकरण किया जा सके।

उन्होंने बाल संरक्षण अधिकारी को को निर्देश दिये कि बाल कल्याण से जुड़ी योजनाओं को आमजन को पहुचाएं। जनसुनवाई के दौरान सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुमित कुमार द्वारा वैवाहिक विवाद से सम्बन्धित मामलों को वैवाहिक विवादों की विशेष लोक अदालत 22 जनवरी पर निस्तारण करने को कहा गया।

इस मौके पर जिला प्रोबेशन अधिकारी जयपाल वर्मा, सीओं वंदना सिंह, जिला सूचना विभाग से बड़े लाल यादव, मो राशिद, बाल संरक्षण अधिकारी वीरेन्द्र पाल, महिला थाना अध्यक्ष, जिला प्रोबेशन विभाग से शेफाली सिंह, पूजा शुक्ला, राजेश श्रीवास्तव, श्रद्धा सिंह भदौरिया, अलसंख्यक विभाग, समाज कल्याण विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:-रुद्रपुर: अनुसूचित जाति परिवार से राष्ट्रपति बनाकर भाजपा ने किया हमारा सम्मान : राजौर

संबंधित समाचार