झांसी में कोरोना का बड़ा हमला, मिले 41 नये संक्रमित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

झांसी। देश में कोरोना के नये वेरिएंट ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरे के बीच वीरांगना नगरी झांसी में गुरूवार को 41 लोगों के कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, कोरोना संक्रमण की आज की गयी 4,786 नमूनों की जांच में 41 नये संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके साथ झांसी में सक्रिय …

झांसी। देश में कोरोना के नये वेरिएंट ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरे के बीच वीरांगना नगरी झांसी में गुरूवार को 41 लोगों के कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, कोरोना संक्रमण की आज की गयी 4,786 नमूनों की जांच में 41 नये संक्रमण की पुष्टि हुई है।

इसके साथ झांसी में सक्रिय मरीजों की संख्या 73 हो गयी है, जिनमें से चार को महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है, नौ सैन्य अस्पताल और 59 होम आइसोलेशन तथा एक को अन्य जिले के होम आइसोलेशन में रखा गया है। मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. सेंगर ने बताया कि इन मरीजों में कोरोना के वेरिएंट का पता लगाने के लिए इनका सेंपल लखनऊ भेजा जायेगा।

जिले मे अभी तक 36 हजार 645 लोग कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं। जनपद में 16 हजार 346 मरीज पूरी तरह से ठीक होकर घर जा चुके हैं, 19 हजार 563 को होम आइसोलेशन में रखा गया है, इस तरह कुल डिस्चार्ज मरीजों की संख्या 35 हजार 909 है। इस बीच 663 लोगों की इस महामारी की चपेट में मौत हो गयी है। जिले में रिकवरी रेट 97.99 प्रतिशत है।

सोनभद्र में कोरोना संक्रमित 13 मरीज मिले

सोनभद्र। कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्राॅन के खतरे के बीच उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में गुरुवार को कोरोना के 13 नये संक्रमित मरीज मिले हैं। स्थानीय स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी डॉ. सुमन जायसवाल ने बताया की गुरुवार को मिली रिपोर्ट में 13 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुयी है। इनमें सबसे ज्यादा 09लोग म्योरपुर ब्लाॅक के हैं। चोपन और घोरावल ब्लाॅक में एक एक तथा राबर्ट्सगंज ब्लाॅक में दो लोग संक्रमित हैं।

उन्होंने बताया कि बीते एक सप्ताह में जिले में कुल 20 लोग कोरोना पाजिटिव पाये गए हैं। अब उनके नमूनों काे जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा गया है। जीनोम सीक्वेंसिंग के जरिए पता लगाया जाएगा कि कोरोना के नए वैरिएंट ‘ओमीक्रोन’ से संक्रमित हैं या नहीं। डॉ. जायसवाल ने जनपदवासियों से कहा है की मास्क का प्रयोग जरूर करे, सावधान रहें और कोरोना के दिशानिर्देशों का पालन करें।

संबंधित समाचार