रामपुर: सात कोरोना संक्रमित और मिले, संख्या 24 हुई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। कोरोना का खौफ लगातार बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को कोरोना के सात और रोगी मिले हैं। इस तरह जिले में कोरोना के एक्टिव रोगियों की संख्या बढ़कर 24 तक पहुंच गई है। संक्रमितों में एक व्यक्ति विदेश से वापस लौटा है। जिले में एक बार कोरोना संक्रमितों की संख्या में इजाफा …

रामपुर, अमृत विचार। कोरोना का खौफ लगातार बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को कोरोना के सात और रोगी मिले हैं। इस तरह जिले में कोरोना के एक्टिव रोगियों की संख्या बढ़कर 24 तक पहुंच गई है। संक्रमितों में एक व्यक्ति विदेश से वापस लौटा है।
जिले में एक बार कोरोना संक्रमितों की संख्या में इजाफा हो रहा है, जिसकी वजह से लोगों में खौफ बढ़ रहा है। जिले में पिछले चौबीस घंटे में कोरोना के सात नए संक्रमित मिले हैं।

शहर के बाग छोटे साहब निवासी एक युवक संक्रमित पाया गया है। वह दुबई से वापस लौटा था। इसके अलावा आवास विकास कालोनी निवासी कारोबारी, नादरबाग, खुशहालपुर, लाल कबर, काजीपुर निवासी एक-एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है। इस तरह जिले में कोरोना रोगियों की संख्या बढ़कर 24 पहुंच गई है। जिले में अब तक कोरोना की चपेट में आने वालों की कुल संख्या बढ़कर 11852 हो गई है।

सात बनाए गए हाटस्पाट
गुरुवार को रामपुर में सात नए संक्रमित मिलने से स्वास्थ्य विभाग की टीम के खलबली मची गई, टीम ने समस्त संक्रमितों को पंद्रह दिन के लिए होम आईसोलेट कर दिया। इसके अलावा टीम ने घरों के बाहर बल्लियां लगाकर हाटस्पाट बना दिया है। आसपास के लोगों को दूरी बनाने की अपील की है। पालिका की टीम ने सेनीटाइजेशन भी कराया है।

बिना मास्क के घूम रहे लोग
एक तरफ जहां कोरोना के नए मामले देश में सामने आ रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ लोगों की लापरवाही बढ़ती जा रही है। जिले के सार्वजनिक स्थलों पर बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक सभी कोरोना नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। लोग मास्क और सामाजिक दूरी का पालन नहीं कर रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग समय-समय पर लोगों को इसके प्रति जागरूक भी कर रहा है लेकिन जनता पर इसका कोई खासा असर नहीं दिख रहा है। बसों में सफर करने वाले, बस अड्डों, खाने-पीने की दुकानों, बाजारों में अधिकतर लोग बिना मास्क के घूम रहे हैं।

  • तीसरे चरण में कुल संक्रमित- 24
  • कुल ठीक हुए केस -11680
  • अब तक कुल संक्रमित -11852
  • कुल मृतक -148
  • कुल रेफर -109
  • कुल भर्ती -24
  • होम आईसोलेशन- 24

कोरोना के रोज संक्रमित मिल रहे हैं, लोगों से बराबर अपील की जा रही है कि बिना मास्क के बाहर नहीं निकले साथ ही सेनीटाइजर का इस्तेमाल करें दो गज की दूरी भी बनाई जाए। -डा. मनोज कुमार शुक्ला, एसीएमओ

संबंधित समाचार