चुनाव से पूर्व यूपी को दहलाने की तैयारी में थे अलकायदा के आतंकी, एनआईए ने दाखिल की चार्जशीट
लखनऊ। उत्तर प्रदेश एटीएस की ओर से पिछले दिनों लखनऊ में गिरफ्तार किये गये अलकायदा समर्थित अंसार गजवातुल हिंद आतंकी संगठन के आतंकियों मिनहाज और मसरुद्दीन ने चुनाव से पूर्व उत्तर प्रदेश को बम के धमकों से दहलाने की साजिश रच रखी थी। इसका खुलासा राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की जांच में हुआ है। फिलहाल …
लखनऊ। उत्तर प्रदेश एटीएस की ओर से पिछले दिनों लखनऊ में गिरफ्तार किये गये अलकायदा समर्थित अंसार गजवातुल हिंद आतंकी संगठन के आतंकियों मिनहाज और मसरुद्दीन ने चुनाव से पूर्व उत्तर प्रदेश को बम के धमकों से दहलाने की साजिश रच रखी थी। इसका खुलासा राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की जांच में हुआ है।
फिलहाल एनआईए ने अलकायदा आतंकी काकोरी निवासी मिनहाज, मड़ियांव निवासी मसरूद्दीन व उन्हें हथियार व विस्फोटक सप्लाई करने वाले तीन सदस्यों लखनऊ के वजीरगंज निवासी शकील, खदरा निवासी मुस्तकीम और ठाकुरगंज लखनऊ के मोहम्मद मोईद समेत कुल पांच के खिलाफ विशेष अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी है।
भारी मात्रा में खरीदा था बारूद व हथियार
एनआईए की जांच में पता चला है कि अलकायदा के अंसार गजवातुल हिंद संगठन से जुड़े मिनहाज को उत्तर प्रदेश में जगह-जगह बम विस्फोट करने के लिए जम्मू-कश्मीर में दो आतंकियों द्वारा ऑनलाइन ट्रेनिंग दी गई थी। इसके साथ उसे उत्तर प्रदेश में अलकायदा का नेटवर्क तैयार करने का जिम्मा दिया गया था। इसके तहत ही उसने मड़ियांव निवासी मसरुद्दीन को अलकायदा में शामिल किया था और यूपी में आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने का जिम्मा दिया था।
दोनों ने चुनाव से पूर्व उत्तर प्रदेश में जगह-जगह बम विस्फोट व हत्याएं करने की योजना बनाई थी। इसके लिए लखनऊ के रहने वाले शकील, मुस्तकीम और मो मोईद भारी मात्रा में विस्फोटक और हथियार खरीदे थे। साथ ही विस्फोट करने के लिए कई राजधानी समेत उत्तर प्रदेश के कई शहरों में संवेदनशील जगहों पर जाकर रेकी की थी।
यह भी पढ़ें:-लखनऊ: गुडम्बा थाना के एसआई का गांजा व स्मैक पीते वीडियो वायरल, निलंबित
