लखनऊ: पचास फीसदी क्षमता के साथ खुलेंगे होटल, रेस्टोरेंट और सिनेमा हाल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने संक्रमण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए गुरुवार को गाइडलाइन जारी कर दी। राजधानी में स्वीमिंग पूल, जिम, वाटर पार्क बंद रहेंगे। राजधानी में अब रात 10 बजे तक ही बजार खुलेंगे। होटल, रेस्टोरेंट व​ सिनेमा हाल भी 50 फीसदी क्षमता …

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने संक्रमण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए गुरुवार को गाइडलाइन जारी कर दी। राजधानी में स्वीमिंग पूल, जिम, वाटर पार्क बंद रहेंगे। राजधानी में अब रात 10 बजे तक ही बजार खुलेंगे। होटल, रेस्टोरेंट व​ सिनेमा हाल भी 50 फीसदी क्षमता के साथ खुलेंगे।

जिलाधिकारी ने गुरुवार को इस संबंध में व्यापार मंडल, बैंक्वेट हाल एसोसिएशन, होटल एवं रेस्टोरेंट एसोसिएशन पदाधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें व्यापारियों ने आश्वस्त किया कि जो भी बगैर मास्क के आएगा उसे किसी भी कीमत पर समान नहीं दिया जाएगा। जिलाधिकारी ने दुकानों, रेस्टोरेंट, होटल, मॉल्स, ईटिंग पॉइंट्स व अन्य प्रतिष्ठानों के मेन गेट पर कोविड हेल्पडेस्क की स्थापना करने के निर्देश दिए।

कोविड हेल्पडेस्क में थर्मल स्कैनर, सेनेटाइजर, पल्स ऑक्सिमीटर के साथ आने वाले लोगों का रजिस्टर पर ब्योरा दर्ज कराना अनिवार्य होगा। उन्होंने धार्मिक स्थलों व संस्थाओं में भी अनिवार्य रूप से कोविड हेल्पडेस्क बनाने और दो गज दूरी का पालन करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बताया कि शादी व अन्य समारोह में 100 से अधिक व्यक्तियों की अनुमति नहीं होगी। बिना स्कैनिंग और मास्क के समारोह में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। राशन व अन्य दुकानों के बाहर सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के लिए घेरे बनाकर मार्किंग की जाए।

अबकी बार 70 पार

जिलाधिकारी ने कोविड संक्रमण एवं आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए मतदान प्रतिशत बढ़ाने और कोविड से बचाव को लेकर ‘अबकी बार 70 पार, साथ मे कोरोना की हार’ का नारा दिया। बैठक में व्यापारियों को संकल्प दिलाया कि किसी भी दशा में कोरोना को बढ़ने नहीं देंगे। खुद भी मास्क लगाएंगे और दुकान पर आने वाले ग्राहकों, अपने जानने वालों और बच्चों को मास्क लगाने के लिए प्रेरित करेंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि टीकाकरण की दोनों डोज से ही कोरोना को हराया जा सकता है।

यह भी पढ़ें:-चुनाव से पूर्व यूपी को दहलाने की तैयारी में थे अलकायदा के आतंकी, एनआईए ने दाखिल की चार्जशीट

संबंधित समाचार