रुद्रपुर: दुकान में लगी भीषण आग, करीब 40 लाख के नुकसान की संभावना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार।  महानगर के सिविल लाइन इलाके में जनता इंटर कॉलेज के सामने एक दुकान में भीषण आग लग गई।  बिल्डिंग की दीवार तोड़कर आग बुझाने की कोशिश में दो गाड़ियां लगी हुई हैं। इस दौरान वहां अफरा तफरी का माहौल बना हुआ है। सूचना पर विधायक राजकुमार ठुकराल भी मौके पर पहुँचे। आग …

रुद्रपुर, अमृत विचार।  महानगर के सिविल लाइन इलाके में जनता इंटर कॉलेज के सामने एक दुकान में भीषण आग लग गई।  बिल्डिंग की दीवार तोड़कर आग बुझाने की कोशिश में दो गाड़ियां लगी हुई हैं। इस दौरान वहां अफरा तफरी का माहौल बना हुआ है। सूचना पर विधायक राजकुमार ठुकराल भी मौके पर पहुँचे। आग से 40 लाख रुपये का नुकसान बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार जनता इंटर कॉलेज के सामने स्थित ऑटो मोबाइल की पंजाब टेक्निकल एसोसिएट में रात करीब 10 बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई।  देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आग से दुकान का सारा सामान जल कर स्वाहा हो गया। आग की लपटों से घिरी दुकान देख कर किसी ने दमकल को सूचना दी।

सूचना पर फायर बिग्रेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। आग बुझाने के लिए बिल्डिंग की दीवार तोड़नी पड़ी। माना जा रहा है कि शार्ट सर्किट से आग लगी है। वही फायर कर्मी आग बुझाने के प्रयास में लगे हुए थे।

संबंधित समाचार